नई दिल्ली

दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, सब इंस्पेक्टर को छूकर निकली गोली, 3 गिरफ्तार

Delhi Encounter:दिल्ली के उस्मानपुर में क्राइम ब्रांच ने मेरठ के असद गैंग के 3 बदमाशों को मुठभेड़ में दबोचा। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती हैं।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026

Delhi Encounter: राजधानी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मेरठ के कुख्यात 'असद गैंग' के सरगना समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर के दौरान हुई फायरिंग में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

हाइवे पर भीषण हादसा, कार के उड़े परखच्चे, दो महिलाओं की मौत समेत पांच लोग…

मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल

क्राइम ब्रांच की शकरपुर टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मेरठ का असद गैंग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए उस्मानपुर इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी कर ली। क्राइम ब्रांच शकरपुर टीम और अपराधियों के बीच दिल्ली के उस्मानपुर में मुठभेड़ भी हुई। जैसे ही बाइक सवार तीन क्रिमिनल आते दिखे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

क्राइम ब्रांच ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा

पुलिस को जैसे ही तीन क्रिमिनल बाइक पर आते दिखे, क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कह दिया। खुद को पुलिस से घिरा पाकर क्रिमिनल्स ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच टीम ने तीनों क्रिमिनल्स के पैर में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया। क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को दबोच लिया।

बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे SI

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरा पाकर टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली सब-इंस्पेक्टर (SI) को छूकर निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर गोलियां चलाईं, जो उनके पैर में लगीं और वे मौके पर ही गिर पड़े। इन तीनों अपराधियों पर कई क्रिमिनल केस पहले से ही दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें

गुरुग्राम के बैक्वेंट हॉल में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका!

Also Read
View All

अगली खबर