नई दिल्ली

5 लाख की सैलरी, 2 करोड़ का होमलोन और एक झटके गई नौकरी, कर्मचारी ने टर्मिनेशन लेटर शेयर कर बयां किया अपना दर्द

Gaurav Kawatra LinkedIn post: दिल्ली के कारोबारी गौरव कवात्रा ने लिंक्डइन पर अपनी आपबीती साझा की है कि कैसे 2018 में ₹5 लाख महीने की नौकरी से अचानक निकाले जाने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई और यह उनके लिए सबसे बड़ा वरदान साबित हुआ।

2 min read
May 20, 2026
Delhi entrepreneur viral story
PHOTO X

Fired from 5 lakh job: कॉर्पोरेट जगत में नौकरी जाने को अक्सर एक बुरे सपने की तरह देखा जाता है, लेकिन दिल्ली के रहने वाले उद्यमी गौरव कवात्रा के लिए यह उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बन गया। साल 2018 में जब गौरव 37 साल के थे और उन पर ₹2 करोड़ का होम लोन था, तब उन्हें एक चीनी बहुराष्ट्रीय कंपनी में डायरेक्टर के पद से अचानक निकाल दिया गया था। उस समय उनकी सैलरी ₹5 लाख महीना थी। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना टर्मिनेशन लेटर शेयर करते हुए बताया कि कैसे इस झटके ने उन्हें एक सफल बिजनेसमैन बनने का रास्ता दिखाया।

3 दिन का नोटिस और ₹2 करोड़ का कर्ज

गौरव ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा कि 12 सितंबर 2018 को उन्हें बिना किसी सेवरेंस पैकेज के सिर्फ 3 दिन के नोटिस पर नौकरी से बाहर कर दिया गया था। उस उम्र में जब उन पर भारी-भरकम कर्ज था, इस खबर ने उन्हें पूरी तरह हिलाकर रख दिया। लेकिन आज वह इस घटना को अपने जीवन का 'सबसे बड़ा आशीर्वाद' मानते हैं, क्योंकि इसने उन्हें कॉर्पोरेट पदों और झूठी जॉब सिक्योरिटी के भरोसे बैठना छोड़ने पर मजबूर किया।

तनाव, डिप्रेशन और 108 रिजेक्शन का सामना

नौकरी जाने के बाद के महीने गौरव के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं थे। वित्तीय तंगी के कारण वह गहरे तनाव और पैनिक अटैक घबराहट से जूझने लगे। गौरव बताते हैं कि उन्होंने काम की तलाश में 108 कोल्ड कॉल किए, लेकिन हर जगह से सिर्फ रिजेक्शन मिला। इस मुश्किल दौर में उनकी तबीयत भी खराब हुई, वे अनिद्रा का शिकार हो गए और रात-रात भर में 12 से 15 सिगरेट पीने लगे थे।

'डिग्री एक्सपायर हो जाती है, हुनर हमेशा काम आता है'

गौरव ने बताया कि इस झटके ने उन्हें अहसास कराया कि वह एक दशक से ज्यादा समय से सिर्फ अपनी डिग्री और कंपनी के बड़े पद के भरोसे जी रहे थे, जबकि व्यावहारिक कौशल उनके पास नहीं था। नौकरी जाने के बाद उन्होंने सेल्स, मार्केटिंग और लोगों को मैनेज करना सीखा। उनका मानना है कि डिग्रियां एक समय के बाद बेअसर हो जाती हैं, लेकिन आपका हुनर हमेशा बढ़ता रहता है और वही असली ताकत है।

मुश्किल दौर से गुजर रहे लोगों को जरूरी सलाह

गौरव ने आज के दौर में छंटनी का सामना कर रहे युवाओं को सलाह दी कि वे डर या शर्म के कारण अपनी सेहत खराब न करें। उन्होंने लिखा, अपनी पत्नी से बात करें, अपनी मां से बात करें और जितना रोना आए रो लें। लेकिन शर्म को अपनी सेहत बर्बाद न करने दें। पैसा वापस कमाया जा सकता है, लेकिन सेहत नहीं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी कॉर्पोरेट लोगो के गुलाम बनने के बजाय लगातार नया हुनर सीखते रहें।

Published on:
20 May 2026 07:05 pm
Also Read
View All
दिल्ली में स्कूटर की टक्कर से सड़क पर गिरे ट्रैफिक कांस्टेबल, अगले ही पल मालवाहक वाहन ने कुचल दिया; मौत

Delhi electricity tariff: ‘मिडिल क्लास के लिए यहां रहना मुश्किल’, बिजली दरें बढ़ाने पर AAP का दिल्ली सरकार पर हमला

ममता बनर्जी पर FIR को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का BJP पर तीखा हमला, कहा- ‘एजेंसियां अब भाजपा का चुनावी टूलकिट बन चुकी हैं’

इस गर्मी दिल्ली में फिर लौटी लोगों की पसंदीदा बीयर, बिक्री में दिखा बड़ा उछाल, एक्साइज विभाग रख रहा नजर

2020 दिल्ली दंगे: उमर खालिद और शरजील इमाम ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दायर की नई जमानत याचिका; दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी