नई दिल्ली

दिल्ली: बाहरी रिंग रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस ने कई गाड़ियों को कुचला

यह भीषण हादसा उस दौरान घटी जब एक ट्रक ने हरियाणा रोडवेज की बस को पीछे टक्कर मार दी। जैसे ही ट्रक ने बस को टक्कर मारी वैसे ही बस अनियंत्रित हो गई और कई वाहनों को कुचल दिया।

2 min read
Aug 11, 2018
दिल्ली: बाहरी रिंग रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस ने कई गाड़ियों को कुचला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार को करीब शाम साढ़े चार बजे बाहरी रिंग रोड़ पर प्रशांत विहार समयपुर बादली के बीच बने एलिवेटेड रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि एक कार के परखचे उड़ गए। इस हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस ने कई वाहनों को कुचल दिया जिससे कई दुपहिया वाहन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि यह भीषण हादसा उस दौरान घटी जब एक ट्रक ने हरियाणा रोडवेज की बस को पीछे टक्कर मार दी। जैसे ही ट्रक ने बस को टक्कर मारी वैसे ही बस अनियंत्रित हो गई और कई वाहनों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आपको बता दें कि जैसे ही इस भीषण हादसे की खबर पुलिस को मिली फौरन ही मौके पर पहुंच को घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस भीषण सड़क हादसे के बाद हाइवे पर भयंकर लंबा जाम लग गया।

नंदनगरी में हुआ था भीषण सड़क हादसा

आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले राजधानी के नंदनगरी इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी थी। इस सड़क हादसे में गाड़ी में सवार दादी-पोते की मौत हो गई थी। दरअसल 78 वर्षीय लीलावती और 31 वर्षीय अमित कुमार अपनी कार से जा रहे थे। ठीक उसकी कार के आगे-आगे दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस जा रही थी। जैसे ही बस गोल चक्कर पर मुड़ी तो अचानक डीटीसी बस चालक ने ब्रेक लगा लगाया तो पीछे चल रही कार सवार अमित को भी ब्रेक लगाना पड़ा। तभी पीछे से आ रही एक क्लस्टर बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए और गाड़ी के अंदर लीलावती तथा अमित की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों दादी-पोते के शव गाड़ी के अंदर इस कदर फंस गए थे कि बाद में पुलिस को शव निकालने के लिए गैस कटर से कार को काटना पड़ा था। इस हादसे के बाद पुलिस ने डीटीसी बस चालक हरिमोहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

ये भी पढ़ें

OMG : 6 महीने में 48 लोगों को मौत की नींद सुला गया यह रास्ता
Published on:
11 Aug 2018 06:48 pm
Also Read
View All
पीएम मोदी की अपील के बाद बदला दिल्ली का मिजाज, पेट्रोल पंपों पर छोटी हुईं कतारें, सोच-समझकर गाड़ियां निकाल रहे लोग

शादी के एक साल बाद महिला की संदिग्ध मौत मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, कहा- दहेज को लेकर बार-बार ताने मारना क्रूरता, पति पर चलेगा केस

NEET 2026: नीट परीक्षा रद्द होने पर भड़का आक्रोश; शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI का जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता

शादी के 6 दिन बाद ही पत्नी को मार डाला, बेड बॉक्स में सड़ रही थी लाश, दिल्ली पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

दिल्ली में अब बिना रुके कटेगा टोल टैक्स! जानिए FASTag और ANPR वाला नया सिस्टम कैसे करेगा काम