
OMG : 6 महीने में 48 लोगों को मौत की नींद सुला गया यह रास्ता
कोटा. पुलिस मुख्यालय की ओर से भले ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर जोर दिया जा रहा हो, लेकिन इसके बाद भी हादसों में मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा। शहर में इस साल अब तक 6 माह में 48 लोग हादसों में जान गंवा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 28 लोगों की तीन थाना क्षेत्रों में ही जान गई।
लेट ट्रेनों के साथ पूछताछ सेवा दे रही दर्द
ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर पर हैंगिंग ब्रिज बनने व करीब एक साल पहले इसके चालू होने के बाद हादसों में कमी जरूर आई है, लेकिन यह कमी बहुत अधिक नहीं है। वर्ष 2016 तक जहां हर साल हादसों में मरने वालों का आंकड़ा सौ से कम नहीं रहा। वहीं वर्ष 2017 में इनकी संख्या मामूली घटकर घटकर 93 रह गई।
इन थाना क्षेत्रों में आधे से अधिक मौतें
यातायात पुलिस से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस साल जून तक शहर के सभी 17 थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में मरने वालों की संख्या 48 रही है। सर्वाधिक 10-10 मौतें अनंतपुरा व कुन्हाड़ी और 8 मौतें उद्योग नगर थाना क्षेत्र में हुई हैं। हादसे भी सर्वाधिक 32 कुन्हाड़ी व 27 अनंतपुरा थाना इलाके में हुए हैं। दुघटनाओं में इन छह माह में 225 लोग घायल हुए हैं।
कारणों का किया निवारण
& शहर में हादसों के कारणों का सर्वे किया गया। उसके अनुसार सड़कों के बीच अधिक कट, डिवाइडरों का नहीं होना व सड़क की खराब हालात सामने आए। उन्हें नगर विकास न्यास के सहयोग से ठीक किया गया। अधिकतर कट बंद कर कई जगह डिवाइडर बनवाए गए। प्रयास है कि हादसे कम से कम हों।
उमेश ओझा, एएसपी (मुख्यालय)
-----------------------Crime Capsule------------------
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
कोटा . विज्ञान नगर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश करने पर जेल भेज दिया। उप निरीक्षक अब्दुल रशीद ने बताया कि एक किशोरी ने 4 अगस्त को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि वल्लभबाड़ी निवासी अजय उर्फ गोलू मेघवाल ने पहले उससे दोस्ती की। इसके बाद उसे बहला-फुसला कर छत्रपुरा स्थित अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर उससे तीन साल तक दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
Published on:
11 Aug 2018 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
