नई दिल्ली

दिल्ली: एम्स के कार्डियो-थोरैसिस साइंसेस सेंटर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

ग्राउंड फ्लोर स्थित प्रयोगशाला में लगी आग एहतियात के तौर पर मरीजों को हटाया गया दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Feb 2020, 9:05 AM IST
aiims_fire.jpg

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कार्डियो-थोरैसिस साइंसेस सेंटर में शनिवार शाम आग लग गई। आग बुझाने के लिए कम से कम 10 दमकल गाड़ियां लगाई गईं।

एम्स के पीआरओ बीएम आचार्य ने के अनुसार- "एम्स में सीएन सेंटर के भूतल पर स्थित एक प्रयोगशाला में शाम लगभग पांच बजे आग लग गई। एम्स के अग्नि विभाग के कर्मियों ने दिल्ली अग्निशमन सेवा के साथ मिलकर आग पर नियंत्रण पा लिया। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर मरीजों को अस्थाई रूप से अन्यंत्र हटा दिया गया था। अब उन्हें वापस उनके संबंधित वार्डो में लाया जा रहा है।"

दमकल अधिकारियों के अनुसार- आग पर जल्दी ही पूरी तरह से काब पा लिया गया है।

बता दें, एम्स में पिछले साल भी भयानक आग लग गई थी। इसमें दूसरे और तीसरे तल को भारी नुकसान पहुंचा था। तब आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। बहुत देर बाद आग पर काबू पाया जा सका था।

Published on:
Also Read
View All
1976 में इंदिरा गांधी ने लगाई थी रोक, 2002 में वाजपेयी ने बदला था नक्शा; 1952 से अब तक कितनी बार बदली लोकसभा सीटों की तस्वीर?

‘3 बार CLAT फेल’ वाले दावे पर सौरव दास का पलटवार, बोले- अंतरराष्ट्रीय टीवी पर सरकार के प्रवक्ता ने फैलाया फर्जी नैरेटिव

केजरीवाल के ‘शीश महल’ में 30 लाख का डाइनिंग टेबल, 10 लाख की साइड टेबल; जनता के लिए खुला आवास

अब किसी भी राज्य में नहीं बचेंगे जाकिर नाइक के ठिकाने और बैंक खाते, केंद्र ने राज्यों को दी सीधी कार्रवाई की शक्ति

चीन-पाकिस्तान की हर चाल नाकाम करने को भारत तैयार, जम्मू-कश्मीर में LoC पर तैनात होगा 5वां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम