बता दें, इससे पहले शुक्रवार को चुनाव आयोग की टीम ने शाहीन बाग का दौरा किया था। टीम ने यह जानने की कोशिश की थी कि यहां 8 फरवरी को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाए जा सकते हैं या नहीं। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह के अनुसार- वो शाहीन बाग में चुनाव के पहले की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। उन्होंने बताया कि इलाके में पांच पोलिंग बूथ हैं, जहां वोटरों को आने और जाने में कोई समस्या नही होगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से वोट देने की अपील की.