कुबोल बोल-बोलकर मीडिया में सुर्खियां बटोरने और चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ विरोध जताने के लिए भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने एक अनोखा तरीका ईजाद किया है। भाजपा सांसद परवेश वर्मा मुंह पर पट्टी बांधकर शुक्रवार शाम अपने सरकारी निवास स्थान पर धरने पर बैठ गए। जिस जगह वर्मा सांकेतिक धरने पर बैठे हैं, उनके पीछे एलसीडी स्क्रीन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वीडियो चलाया जा रहा है, जिसमें केजरीवाल पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं।