सहारनपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के मौसा की तबीयत बिगड़ने पर उनको एम्स (AIIMS) ऋषिकेश (Rishikesh) रेफर किया गया है। उनको शुक्रवार (Friday) सुबह ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर उनको एसबीडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उनको ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।