नई दिल्ली

बंधक बनाकर हैवानियत…दिल्ली की लड़की से बिहार में गैंगरेप, कमरा दिलाने के बहाने मोतिहारी में वारदात

Delhi Girl Gangrape: दिल्ली से अपने दोस्त के साथ बिहार गई लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि उनको कमरा दिलाने के बहाने से आरोपी अपने साथ लेकर गए और फिर घटना को अंजाम दिया।

2 min read

Delhi Girl Gangrape: दिल्ली से अपने दोस्त के साथ बिहार गई लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि लड़की और उसके दोस्त को कमरा दिलाने के बहाने से किसी सुनसान इलाके में ले गए और वहां पर आरोपियों ने बंधक बना लिया। पीड़िता के दोस्त ने विरोध किया तो उसे मौके से भगा दिया गया और लड़की के साथ 2 आरोपियों ने जमकर हैवानियत की। पीड़िता के दोस्त ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब हो गई। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके साथ दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश रही है।

आपको बता दें कि यह घटना मोतिहारी जिले की है। शुक्रवार की देर रात आरोपियों के द्वारा इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, दिल्ली के दादरी की रहने वाली लड़की उत्तम नगर निवासी दोस्त के साथ ट्रेन से मोतिहारी पहुंची थी। रात होने की वजह से दोनों ने मोतिहारी में ठहरने के लिए सोचा और कमरे की तलाश करने लगे। इसी बीच उन्हें कुछ लोग मिले जिन्होंने रूम दिलाने का दावा किया। आरोपियों ने होटल में कमरा दिलाने के नाम पर दोनों को अपने साथ शहर के सिहुलिया जमला ले गए। वहां पर कमरा तो नहीं मिला, लेकिन दोनों को बंधक बना लिया गया। जब पीड़िता के दोस्त ने उससे सवाल-जवाब किया, तो उसे वहां आरोपियों ने भगा दिया। इसके बाद दो युवकों ने मिलकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के दोस्त ने घटनास्थल से बाहर निकलते ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बंजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पीड़ित दोस्त फिलहाल पुलिस की अभिरक्षा में हैं।

ये भी पढ़ें

‘ऊपर से छोड़ने के लिए आदेश आता है…’ SHO का वीडियो शेयर कर AAP ने रेखा गुप्ता सरकार को बनाया निशाना

रूम दिलाने का दिया झांसा

पुलिस की पूछताछ में पीड़ित युवती ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ दिल्ली से सीतामढ़ी नानी के घर जा रही थी। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, दोनों दोस्त 13 मार्च की रात 10 बजे बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें महमूद नगर निवासी अब्बास आलम और तुफैल आलम मिले। सीतामढ़ी जाने की बात सुनते ही उन्होंने रात यहीं रुकने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने होटल कमरा दिलाने के बहाने से बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए।

मामले में पुलिस का बयान

थाने के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी अब्बास आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, और उसकी जानकारी के आधार पर फरार दूसरे आरोपी तुफैल आलम की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही, पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है और अदालत में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें

तिहाड़ से रिहाई के बाद खतरनाक साजिश! पाकिस्तान-बांग्लादेश में फिर सक्रिय हुए आतंकी…जांच एजेंसियां सतर्क

Updated on:
16 Mar 2026 12:08 pm
Published on:
16 Mar 2026 12:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर