नई दिल्ली

दिल्ली फायरिंग मामले में नया मोड़, पुलिस बोली- गुरु रंधावा का जिम से संबंध नहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दावा गलत

Delhi Gym Firing Case: दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित 24HS फिटनेस जिम पर फायरिंग मामले में नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि गुरु रंधावा का जिम से कोई सीधा संबंध नहीं है, जबकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

2 min read
delhi gym firing case
गुरु रंधावा के जिम पर हमले का दावा गलत? पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई (Photo: IANS)

राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित 24HS फिटनेस जिम पर गुरुवार सुबह हुई फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया था कि यह जिम सिंगर गुरु रंधावा का है। अभिनेता सलमान खान से नजदीकियों के कारण उन्हें निशाना बनाया गया है। हालांकि अब दिल्ली पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

पुलिस ने कहा- गुरु रंधावा की जिम नहीं है 24HS फिटनेस

दिल्ली पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जिस 24HS फिटनेस जिम पर फायरिंग हुई, उसका गुरु रंधावा से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिम का मालिक टैगोर गार्डन क्षेत्र का एक निवासी है। फिलहाल स्वामित्व और अन्य तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस के इस बयान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दावे गलत साबित हुए हैं।

वायरल पोस्ट में किया गया था बड़ा दावा

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें खुद को अनिल पंडित USA और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताते हुए घटना की जिम्मेदारी ली गई थी।

पोस्ट में दावा किया गया कि गुरु रंधावा सलमान खान के काफी करीब हो रहे थे और उन्हें पहले भी चेतावनी दी गई थी। साथ ही गैंग की ओर से धमकी भरे अंदाज में कहा गया कि उनके दुश्मन कहीं भी छिप जाएं, उनसे जल्द मुलाकात होगी।

हालांकि पुलिस अभी इस वायरल पोस्ट की भी जांच कर रही है और इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।

सुबह-सुबह बरसाईं गोलियां

दिल्ली पुलिस के मुताबिक गुरुवार तड़के पश्चिम विहार पूर्व थाना क्षेत्र में स्थित '24HS फिटनेस' जिम पर फायरिंग की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला कि दो अज्ञात हमलावर चेहरे ढंककर आए और जिम के शीशों पर कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए।

घटना के समय जिम के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई।

आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित

अधिकारियों ने बताया कि तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए कई विशेष टीमें बनाई गई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है, जिसमें वायरल धमकी भरा पोस्ट, फायरिंग की असली वजह और संभावित गैंग कनेक्शन भी शामिल हैं।

Updated on:
11 Jun 2026 11:48 am
Published on:
11 Jun 2026 11:44 am
Also Read
View All
‘मुझे पीछे से दो बार मारा और गालियां दीं’, दिल्ली मेट्रो में जींस और कॉर्सेट टॉप पहनने पर की गई बदसलूकी, महिला ने सुनाई आपबीती

‘वादें पूरे करने की बजाय सत्ता हथियाने में लगे है’, TMC पर आए सकंट को लेकर गौरव गोगोई ने BJP को घेरा

2041 तक बदल जाएगी दिल्ली: 30 मिनट में NCR, हेली-टैक्सी और 8 नए टाउनशिप समेत 10 बड़े बदलाव

मृत सदस्य कर रहे थे डाइनिंग, वीआईपी जोन के ऊपर उड़ा ड्रोन; दिल्ली जिमखाना की फाइलों में कई चौंकाने वाले खुलासे

दिल्ली अग्निकांड: बांग्लादेश से अपने पति के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आई थी रहाना, अगले ही दिन झुलसी आग में, एक हफ्ते बाद तोड़ा दम