28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, संबित पात्रा बोले- संसद में गलत तथ्य पेश कर रही हैं कांग्रेस सांसद

Monsoon Session of Parliament: लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्रों का पक्ष रखते हुए सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होने कहा कि, इस देश के युवा न्याय मांग रहे हैं, खैरात नहीं।
2 min read
Google source verification
Priyanka Gandhi Vadra

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा,photo- ANI

Monsoon Session of Parliament: लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्रों का पक्ष रखते हुए सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होने कहा कि, इस देश के युवा न्याय मांग रहे हैं, खैरात नहीं। वे सरकार गिराने नहीं बल्कि अपना भरोसा बचाने आए हैं।उन्होने सरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि, सरकार अपनी साख बचाएं, अपनी नीयत सुधारें, अपने अहंकार को ठीक करें और अपने वादे पूरे करें। उन्होने कहा कि, छात्र सड़क से हट सकते हैं लेकिन सरकार से सवाल पूछना नहीं छोड़ेंगे। पीएम मोदी को कैमरे का नहीं दिल का एंगल बदलना होगा।

भाजपा के केंद्रीय मंत्री और अन्य सांसदों ने प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष को बिल पर ध्यान देने व बिना किसी ठोस आधार के आरोप लगाने से बचने की सलाह दी है।

केंद्रीय मंत्री बोले, बिना ठोस आधार आरोप लगाना गलत

प्रह्लाद जोशी पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, विपक्ष को लोक परीक्षा संशोधन बिल पर ध्यान देना चाहिए। बिना किसी ठोस आधार के आरोप नहीं लगाने चाहिए।

भाजपा सांसदों की प्रतिक्रिया

लोकसभा में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर BJP सांसद बसवराज बोम्मई ने कहा, प्रह्लाद जोशी का 30 साल का बेदाग रिकॉर्ड रहा है। पक्ष उनकी छवि खराब करना चाहता है क्योंकि उनकी अपनी स्थिति खतरे में है।

लोकसभा में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा, प्रह्लाद जोशी के बारे में जो कहा गया है, वह बिना किसी पुष्टि के इस तरह नहीं कहा जा सकता। अपनी पारिवारिक आदत के कारण उन्होंने ऐसा व्यवहार किया। देश ने उनका असली रूप देख लिया है। स्पीकर ने कहा है कि यह बहस का हिस्सा नहीं रहेगा और इसे हटा दिया जाएगा।

बीजेपी सांसद संबित पात्रा का कहना है, प्रियंका गांधी ने संसद में गलत तथ्य पेश किए हैं। जिस प्रदर्शनकारी का उन्होंने जिक्र किया, वह भगदड़ जैसी स्थिति में घायल हुआ था, न कि पुलिस की कार्रवाई के कारण। इसलिए उन्हे पहले तथ्यों की सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए। सुनी हुई बातों की सत्यता की जांच करना भी जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग