
Delhi missing man case: दिल्ली के रहने वाले एक युवक के अचानक गायब होने की खबर से हर कोई हैरान था। पुलिस युवक की तलाश में लगातार छानबीन कर रही थी। इसी दौरान उसकी स्कूटी उत्तराखंड के नैनीताल से बरामद हुई, जो खाई में गिरी हुई थी। इस घटना के बाद सभी को विश्वास हो गया था कि युवक के साथ कुछ अनहोनी घटना हो गया है। लेकिन अचानक उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। पुलिस ने जब हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसका जवाब सुनकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।
मनोज कुमार मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। उसकी पत्नी के साथ वह अल्मोड़ा में रह रहा था, क्योंकि वहां उसकी पत्नी टीचर थी। 8 दिसंबर को मोनज किसी काम से नैनीताल गया, लेकिन उसके बाद देर रात तक भी वह लौटा ही नहीं। इस वजह से अगले दिन उसकी पत्नी ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मोनज की तालाश में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को पन्याली क्षेत्र के पास मनोज की स्कूटी खाई में गिरी हुई मिली। स्कूटी मिलने के बाद पुलिस ने आशंका जताई कि या तो सड़क हादसा हुआ है लेकिन या फिर किसी जानवर ने मनोज पर शिकार कर दिया है।
पुलिस ने मनोज के शव को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। मनोज को जंगल के हर हिस्से में ढूंढा गया, लेकिन उसके बाद भी किसी तरह का कई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। 19 दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी। मनोज के घर वालों और पुलिस को अब तक यह लगने लगा था कि मनोज की मौत हो चुकी है, लेकिन यह कहानी ऐसा मोड़ लेगी किसी ने सोचा नहीं था।
पुलिस ने युवक के फोन को जब सर्विलांस पर लिया तो पुलिस को उसके मोबाइल का लोकेशन दिल्ली के बिजवासन इसकाे में दिखी। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम एक्टिव हो गई और उसे उसका लोकेशन पर जाकर उसे पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और इसी दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मनोज ने पुलिस को बताया कि वह जानबूझकर गायब हुआ था। दरअसल, उसने दो शादी की हुई थी। उसकी पहली पत्नी किसी और धर्म की थी और उसके एक बेटा भी है। मनोज का इस शादी के बारे में किसी को कुछ पता नहीं था। वहीं उसके बाद फरवरी 2019 में मनोज के घर वालों ने उसकी दूसरी शादी करा दी, जो एक टीचर है। इसके साथ भी मनोज का एक बेटा है। इन दोनों शादी के चक्कर में मनोज बुरी तरह फंस चुका था। इस वजह से उसने दूसरा पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए ऐसे मरने का ढोंग रचा।
अभी के लिए तो पुलिस ने मनोज को दिल्ली में उसके घर वालों को सौंप दिया है, लेकिन यह मामले अभी खत्म नहीं हुआ है। मनोज पर पुल्स कानूनी कार्रवाई करने का विचार कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक ने जानबूजकर फर्जी कहानी रचकर अपने परिवार के साथ साथ प्रशासन को भी गुमराह करने की कोशिश की है। इस वजह से सरकार के संसाधनों और समय की बर्बादी हुई है।