नई दिल्ली

दिल्ली में सिमटी AAP, सात सीटों पर BJP ने फहराया भगवा, कांग्रेस का सिर्फ खाता खुला

Delhi MCD Election Result: दिल्ली MCD चुनाव का परिणाम जारी हो चुका है। इसके तहत दिल्ली में सात सीटों पर भाजपा ने भगवा लहराया, जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ तीन सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है।
2 min read
delhi mcd by election result 2025 bjp on top AAP Congress Lost
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में भाजपा ने लहराया भगवा।

Delhi MCD Election Result: दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव 2025 के सभी नतीजे सामने आ चुके हैं। इसमें भी विधानसभा चुनाव की तरह भाजपा नंबर एक पार्टी बनकर उभरी है। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर विजय मिली है। बुधवार को वोटों की गिनती दस केंद्राें पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। यह उपचुनाव कुल 12 वार्डों पर हुए थे, जिसमें बीजेपी सबसे आगे रही और वहीं आम आदमी पार्टी ने भी तीन सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने भी एक वार्ड में जीत हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली।

सात सीटों पर भाजपा ने लहराया भगवा

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में सीएम रेखा गुप्ता का विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग विशेष चर्चा का विषय बना हुआ था। इस सीट पर उपचुनाव सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था। कड़े मुकाबले के बीच शालीमार बाग बी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनीता जैन ने जीत हासिल की, जबकि चांदनी चौक विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी का विधायक है। यहां भी सेंध लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की। वहीं ढिंचाऊं कलां वार्ड में बीजेपी की रेखा रानी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही द्वारका बी, विनोद नगर, अशोक विहार और ग्रेटर कैलाश पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

तीन सीटों पर AAP तो एक पर कांग्रेस जीती

आम आदमी पार्टी ने भी तीन वार्डों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंडका वार्ड में AAP उम्मीदवार अनिल लाकड़ा ने जीत हासिल की है और दक्षिणपुरी वार्ड में AAP के रामस्वरूप कनौजिया जीत गए हैं। इसके साथ नारायणा वार्ड की सीट पर भी AAP उम्मीदवार राजन अरोड़ा जीते हैं। संगम विहार ए वार्ड में कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश चौधरी ने जीत हासिल की, जिससे कांग्रेस ने भी इस उपचुनाव में एंट्री मार ली है। इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार भी जीता है। इस उपचुनाव में यह एक चौंकाने वाला रिजल्ट रहा है।

Also Read
View All
संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्रियों और बड़े अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित

‘पीछा किया, सिर पर ईंट मारी’, CJP प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी पर हुआ था जानलेवा हमला, 9 दिन बाद बयां की आपबीती

विपक्ष के सांसदों ने पहले दिया चंदा, फिर दान पात्र को लेकर हुई खींचतान; राम मंदिर चंदा विवाद पर संसद में अनोखा विरोध प्रदर्शन

‘पुलिस जरूरत पड़ने पर पैलेट गन का इस्तेमाल कर सकती है’, CJP प्रदर्शन मामले पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख

2021 प्रदर्शन मामले में JNU की पूर्व छात्र नेता आइशी घोष को मिली राहत, कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया रद्द