नई दिल्ली

दिल्ली मेट्रो यात्रियों की मौज: अब इन 10 स्टेशनों पर मिलेगी ‘भारत टैक्सी’, घर पहुंचना होगा और भी सस्ता… जानें कैसे करें बुकिंग

DMRC ने दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो यात्रियों के लिए ‘भारत टैक्सी’ सेवा की शुरुआत की है। अब दिल्ली मेट्रो के 10 प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को किफायती और सुरक्षित लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मिलेगी।
less than 1 minute read
Delhi Metro Bharat Taxi Service DMRC Sarthi App Integration

Delhi Metro Bharat Taxi:दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। मेट्रो स्टेशन से घर तक या घर से ऑफिस तक की छोटी दूरी को आसान और सस्ता बनाने के लिए ‘भारत टैक्सी’ सेवा शुरू की गई है। इसके लिए DMRC ने सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) के साथ साझेदारी की है।

क्या है ‘भारत टैक्सी’?

भारत टैक्सी देश की पहली सहकारी आधारित टैक्सी सेवा है, जिसे 5 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य यात्रियों को वाजिब दामों पर पारदर्शी सेवा देना है, जिसमें किराया पहले से तय होगा। इससे यात्रियों को किसी भी तरह के अतिरिक्त या छिपे हुए चार्ज से राहत मिलेगी।

इस सुविधा का फायदा कैसे ले सकते हैं?

इस सेवा के तहत बाइक टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और कैब-तीनों विकल्प उपलब्ध होंगे। फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिल्ली-एनसीआर के 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर शुरू किया गया है।

इन स्टेशनों में शामिल हैं-

नई दिल्ली, कश्मीरी गेट, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम, बोटैनिकल गार्डन (नोएडा), लाजपत नगर, वैशाली (गाजियाबाद), हौज खास, सिकंदरपुर, राजीव चौक और नोएडा सेक्टर-62।
इन स्टेशनों से यात्री अपनी जरूरत के अनुसार वाहन बुक कर सकते हैं।

इस सेवा की खास बातें

भारत टैक्सी का ऐप (Android और iOS) दिल्ली मेट्रो के ‘DMRC Sarthi’ ऐप से जुड़ा होगा। यानी यात्री एक ही ऐप से मेट्रो टिकट और टैक्सी-दोनों की बुकिंग कर सकेंगे। ऐप के जरिए यात्री पहले ही किराया देख पाएंगे और अपने वाहन को लाइव ट्रैक भी कर सकेंगे। सहकारी मॉडल पर आधारित होने के कारण इस सेवा का मकसद बिना किसी छिपे चार्ज के भरोसेमंद और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है, ताकि यात्री मेट्रो स्टेशन से सीधे अपने घर के दरवाजे तक आसानी से पहुंच सकें।

Updated on:
09 Feb 2026 07:51 pm
Published on:
09 Feb 2026 07:51 pm
Also Read
View All
‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त

‘पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, अफवाह फैलाना बंद करे BJP-कांग्रेस’, मोहाली में बोले AAP नेता मनीष सिसोदिया

Dharmendra Pradhan: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी