
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली मेट्रो सेवाएं रविवार, 5 जून, 2022 को तीसरे चरण के सेक्शन में सुबह 6 बजे शुरू होंगी, ताकि सिविल सेवा प्रारंभिक 2022 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को अपने केंद्र तक पहुंचने में मदद मिल सके। बता दें, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2022 प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 5 जून को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
UPSC द्वारा इस रविवार को आयोजित परीक्षा के लिए जिन रुटों पर ये मेट्रों सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, इसका भी विवरण DMRC ने दिया है। DMRC ने ट्वीट कर कहा, "तीसरे चरण के सेक्शन पर मेट्रो सेवाएं रविवार यानी 5 जून, 2022 को सुबह 6:00 बजे शुरू होंगी। यह व्यवस्था UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रीलिम्स) परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए की जा रही है।"
मेट्रो ट्रेन के संचालन का समय परिवर्तन करने की मांग को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यह कदम उठाया है। मेट्रो सेवा के समय में हुए बदलाव से अपने केंद्र तक पहुंचने के लिए कई स्टूडेंट्स को सहुलियत रहेगी। सेवाएं आमतौर पर रविवार को सुबह 8 बजे शुरू होती हैं। आपको बता दें, देश में IAS अधिकारी बनने की उम्मीद में हर साल लगभग 10 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए पंजीकरण कराते हैं। इस साल 861 पदों को भरने के लिए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 आयोजित की जा रही है।
यह भी पढ़ें: 16 जून से शुरू होगी सिलीगुड़ी से काठमांडू बस सेवा, 10 घंटे का होगा सफर
यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh: गैस लीक होने से विशाखापत्तनम में 87 महिला कर्मचारी हुई बीमार, सीएम ने दिए जांच के आदेश