नई दिल्ली

दिल्ली में कर्ज में डूबे शख्स ने पूरे परिवार को मार डाला, खुदकुशी की कोशिश भी नाकाम; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Delhi Murder Case: दिल्ली के समयपुर बादली में ऑनलाइन सट्टेबाजी के कर्ज के कारण पत्नी और 3 बेटियों की हत्या करने वाले मुंचुन केवट के खिलाफ पुलिस ने 250 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।
2 min read
crime scene
प्रतीकात्मक तस्वीर। सोर्स-पत्रिका न्यूज

Rohini Court Delhi Murder Case: दिल्ली के समयपुर बादली में फरवरी में हुए सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड में पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में 250 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।बता दें कि पुलिस की जांच में पता चला है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए की लत के कारण भारी कर्ज में डूबे एक सब्जी विक्रेता ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। करीब 40 गवाहों के बयानों पर आधारित चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनमें सबसे अहम आरोपी की 'नारंगी शर्ट' रही, जिसने इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने और हत्यारे तक पुलिस को पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

पुलिस चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी मुंचुन केवट (42) आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था। उसे ऑनलाइन जुआ खेलने की आदत लग गई थी। आरोपी सट्टेबाजी में इस कदर डूब गया था कि उसके सिर पर करीब 4 लाख रुपए का कर्ज चढ़ चुका था। कर्जदार उसे लगातार पैसे चुकाने के लिए परेशान कर रहे थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 25 फरवरी की सुबह उसने खौफनाक कदम उठाने से पहले खुदकुशी करने की भी पूरी योजना बनाई थी। वह खुद भी मरना चाहता था, लेकिन पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद वह हिम्मत नहीं जुटा पाया और मौके से फरार हो गया। उसका मानना था कि उसके मरने के बाद कर्जदार उसके परिवार को सामाजिक रूप से प्रताड़ित करते, इसलिए उसने पहले पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया।

90 रुपए का चाकू खरीदकर रची साजिश

चार्जशीट के मुताबिक, 23 फरवरी को कर्ज देने वाला मिथिलेश उससे अपने पैसे मांगा तो वह कथित तौर पर बच्चों से जबरन काम करवाने की धमकी देने के बाद मुंचुन बुरी तरह भड़क गया। उसने मिथिलेश का नंबर ब्लॉक कर उसी दिन हत्या की साजिश रच ली और दोपहर करीब 1 बजे आजादपुर मंडी से 90 रुपए में एक धारदार चाकू खरीदकर घर में छिपा दिया। अगले दिन 24 फरवरी को वह सामान्य व्यवहार करता रहा और परिवार के साथ बाजार भी गया, लेकिन रात करीब 11:30 बजे पत्नी अनीता ने बताया कि मिथिलेश का फोन उसके पास भी आया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद अनीता अपनी तीन बेटियों के साथ सो गई। वहीं, मुंचुन पूरी रात जागता रहा। 25 फरवरी तड़के करीब 4 बजे उसने सो रही पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। मां को तड़पता देख बड़ी बेटी जाग गई और रोने लगी, जिसके बाद उसने उसे भी मार डाला। इसके बाद आरोपी ने अपनी बाकी दोनों मासूम बेटियों की भी गला रेतकर हत्या कर दी।

800 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज

आपको बता दें कि इस पूरे मामले की जांच के लिए डीसीपी हरेश्वर स्वामी की निगरानी में और एसएचओ शैलेंद्र सिंह जाखड़ के नेतृत्व में गठित SIT ने दिल्ली से लेकर राजस्थान तक करीब 800 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक नारंगी रंग की शर्ट पुलिस के लिए सबसे अहम सुराग साबित हुई। फुटेज में आरोपी मुंचुन इसी शर्ट में चाकू खरीदते, हत्या के बाद घर से निकलते और ई-रिक्शा में सवार होते दिखाई दिया। पुलिस ने उसके डिजिटल ट्रेल और आवाजाही के रूट का पीछा किया। चूंकि वह पहले चेन्नई और राजस्थान में काम कर चुका था, इसलिए पुलिस टीमों को दोनों राज्यों में भेजा गया। लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि गिरफ्तारी के समय भी वह वही नारंगी शर्ट पहने हुए था, जिसने इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

Updated on:
10 Jun 2026 01:20 pm
Published on:
10 Jun 2026 12:41 pm
Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त