नई दिल्ली

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR पर बारिश का रेड अलर्ट! अगले 24 घंटे भारी, 200 मिमी तक बरसेंगे बादल

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात से जारी भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। IMD ने आज (09 जुलाई) को लेकर दिल्ली के लिए रेड अलर्ट और नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ व गुरुग्राम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Delhi NCR Rain
प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi-NCR Weather Update:दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों, खासकर उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में बुधवार रात से शुरू हुई भारी बारिश गुरुवार सुबह भी जारी रही। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और कई मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के सभी इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में पूरे दिन तेज बारिश होने की संभावना है।

अगले 12 घंटे बेहद अहम

मॉनसून सिस्टम पर नजर रखने वाले मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार सुबह चेतावनी दी कि अगले कुछ घंटों में बारिश का दौर और तेज हो सकता है। मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि कम दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर एरिया) दिल्ली-एनसीआर के पश्चिमी हिस्से के पास सक्रिय है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले 12 घंटे सबसे महत्वपूर्ण रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर रुक-रुक कर तेज बारिश होने की भी आशंका है।

200 मिमी तक बारिश का अलर्ट

मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया के अनुसार, इस मौसम प्रणाली का सबसे अधिक असर एनसीआर के पूर्वी हिस्सों पर पड़ने की संभावना है। इनमें नोएडा, गाजियाबाद, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी दिल्ली प्रमुख रूप से शामिल हैं, जहां 200 मिमी तक बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद में 100 से 150 मिमी तथा गुरुग्राम में 70 से 150 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, क्योंकि कई इलाकों में व्यापक जलभराव की आशंका है।

नवदीप दहिया ने यह भी कहा कि तेज कन्वेक्टिव क्लाउड एक्टिविटी के कारण अगले 24 घंटों तक रुक-रुक कर भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। उनके अनुसार, पूर्वी दिल्ली, पूर्वी एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत और मेरठ में 180 से 250 मिमी तक बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में रेड, NCR में ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की वेबसाइट पर जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के सभी जिलों के लिए भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के साथ-साथ हरियाणा के गुरुग्राम में आंधी-तूफान और मध्यम से तेज बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Updated on:
09 Jul 2026 01:30 pm
Published on:
09 Jul 2026 01:10 pm
Also Read
View All
रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, शाहजहानाबाद रिडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन अब बना इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम, पुरानी दिल्ली की बदलेगी तस्वीर

AAP नेता नरेश बाल्यान की मुश्किलें बढ़ीं? MCOCA केस में 27 जुलाई से कोर्ट में शुरू होगी सुनवाई

ऑस्ट्रेलिया लौटाएगा भारत की प्राचीन धरोहर, भद्रकाली, नंदी और कार्तिकेय की दुर्लभ प्रतिमाएं आएंगी वापस

मनी लॉन्ड्रिंग केस: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे कथित नागा विद्रोही मसानसोंग, आधी सजा जेल में काटने का दिया हवाला

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश, ब्लड कैंसर से जूझ रहे बेघर मरीज को मिले सरकारी आर्थिक सहायता