नई दिल्ली

School Summer Vacation 2026: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कब से पड़ेंगी गर्मी की छुट्टियां? यहां देखें संभावित तारीखें

School Holidays: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू के चलते स्कूलों में समर वेकेशन की तैयारी। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में जानें कब से शुरू होंगी छुट्टियां।
2 min read
School Summer Vacation 2026
दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कब से पड़ेंगी गर्मी की छुट्टियां?

School Summer Vacation 2026: अप्रैल के महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी और 'ऑरेंज अलर्ट' के बीच दिल्ली-एनसीआर के छात्र और अभिभावक अब एक ही सवाल पूछ रहे हैं 'स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से शुरू होंगी?' पारा जिस तेजी से 45 डिग्री के करीब पहुंच रहा है, उसे देखते हुए इस बार शिक्षा विभाग समर वेकेशन के शेड्यूल में कुछ बदलाव भी कर सकता है।

दिल्ली के स्कूलों का क्या है प्लान?

आपको बता दें कि दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, आमतौर पर छुट्टियां 11 मई से 15 मई के बीच शुरू हो जाती हैं। साल 2026 में भी यही उम्मीद है कि 15 मई के आस-पास स्कूलों में ताले लटक जाएंगे। हालांकि, नर्सरी से पांचवीं तक के छोटे बच्चों के लिए बढ़ते तापमान को देखते हुए मई के पहले हफ्ते से ही राहत दी जा सकती है।

नोएडा और गाजियाबाद में कब होगी मौज?

उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टियां जिला मजिस्ट्रेट (DM) के आदेश पर निर्भर करती हैं। सामान्य तौर पर यहां 20 मई के बाद छुट्टियां शुरू होती हैं। लेकिन यदि हीट वेव (लू) का प्रकोप बढ़ता है, तो प्रशासन स्कूलों की टाइमिंग सुबह की कर सकता है या समय से पहले भी छुट्टियां घोषित की जा सकती हैं।

गुरुग्राम और फरीदाबाद का शेड्यूल (School Summer Vacation 2026 )

हरियाणा सरकार के नियमों के मुताबिक, राज्य में आधिकारिक छुट्टियां 1 जून से 30 जून तक होती हैं। हालांकि, गुरुग्राम और फरीदाबाद के बड़े प्राइवेट स्कूल दिल्ली की तर्ज पर मई के आखिरी हफ्ते से ही समर वेकेशन का ऐलान कर देते हैं।

भीषण गर्मी के बीच 'ऑनलाइन क्लास' का विकल्प?

मौसम विभाग की ओर से मई-जून में प्रचंड गर्मी का पूर्वानुमान जताए जाने के बाद शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए कुछ सख्त निर्देश जारी किए जा सकते हैं। इसके तहत दोपहर की तेज धूप में होने वाली आउटडोर एक्टिविटीज और खेल-कूद पर रोक लगाई जा सकती है। वहीं यदि गर्मी असहनीय स्तर तक पहुंची तो गर्मी की छुट्टियां एक हफ्ते पहले शुरू करने पर भी विचार किया जा सकता है। इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ दिनों तक ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी अपनाया जा सकता है।

Updated on:
26 Apr 2026 05:12 pm
Published on:
26 Apr 2026 05:05 pm
Also Read
View All
जंतर-मंतर पर बवाल: शिवाजी महाराज की किताब बांट रहे वालंटियर को पुलिस ने घसीटा, गुस्साए अभिजीत दीपके

Ram Mandir Theft: अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दागे तीखे सवाल, बोले- मास्टरमाइंड को बचाने के लिए बनाई गई SIT

‘वहां सिर्फ 8,000 सिख बचे’ पाकिस्तान में 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा तोड़े जाने पर भड़के मनजिंदर सिरसा, भारत ने जताया कड़ा रुख

‘जो नुकसान होना था हो चुका’, अंजना ओम कश्यप-खान सर मानहानि विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी, मध्यस्थता के लिए भेजा मामला

Laidoff Story: दिल्ली में 5.5 साल काम करने के बाद Wipro ने निकाला बाहर, कर्मचारी का इमोशनल वीडियो वायरल, बोली- पता नहीं आगे क्या होगा