Delhi Planterie Cafe: दिल्ली के प्लांटरी कैफे ने राजधानी के खराब AQI के बीच अंदर हवा को बेहद साफ (AQI 25) रखा, बिना महंगे सिस्टम के सिर्फ सरल और असरदार तरीकों से। यह मॉडल घर और दफ्तरों में अपनाने पर प्रदूषण से राहत दिला सकता है।
Delhi Planterie Cafe:दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और खराब होती हवा के बीच एक कैफे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां राजधानी का AQI अक्सर खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है, वहीं इस कैफे के अंदर हवा की गुणवत्ता महज 25 दर्ज की गई, जो बेहद साफ मानी जाती है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी महंगे या जटिल सिस्टम का सहारा नहीं लिया गया, बल्कि कुछ आसान और असरदार तरीकों से हवा को शुद्ध रखा गया। यही वजह है कि यह कैफे अब चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग मान रहे हैं कि अगर इस मॉडल को घरों और दफ्तरों में अपनाया जाए, तो प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
कैफे को हरियाली से जोड़ने और उसे प्रकृति के करीब लाने का विचार इसकी को-फाउंडर फारियल सबरीन का है। उनका मानना है कि शहरों में हरियाली अब सिर्फ सजावट बनकर रह गई है, जबकि इसे जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। इसी सोच के साथ उन्होंने पहले एक छोटी दुकान की शुरुआत की और बाद में पंचशील पार्क में एक बड़े कैफे की नींव रखी। इस कैफे की खासियत यह है कि यहां केवल खाने-पीने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग टेरारियम बनाना, गार्डनिंग सीखना और पॉट पेंटिंग जैसी रचनात्मक वर्कशॉप्स में भी हिस्सा ले सकते हैं, जिससे प्रकृति से जुड़ाव और गहरा होता है।
आपको बता दें कि फारियल सबरीन प्लांटरी कैफे में लगभग एक हजार से ज्यादा पौधे रखे गए हैं। यहां लोग अपने घर, ऑफिस या बालकनी में रखने के लिए पौधे खरीदते हैं और उनके बारे में जानकारी लेते हैं। Planterie Cafe शहर के बीचोबीच बना हुआ है। फारियल सबरीन का कहना है कि पौधे के माध्यम से वह शहर के लोगों को दुबारा नेचर से जोड़ना चाहती है, जिससे उनकी लाइफ पहले से बेहतर हो जाए। उन्होंने कहा कि नेचर से जुड़ने से मेंटल और फिजिकल दोनों हेल्थ बेटर होते हैं।
बाहर की प्रदूषण की मार से बचने के लिए आप भी अपने घर, कुछ तरीकों अपनाते हुआ आप भी दफ्तर को ग्रीन जोन बना सकते हैं। जैसे लिविंग रूम और बेडरूम में कम से कम 4-5 इनडोर पौधे लगाएं ताकि हवा लगातार ताजी और साफ बनी रहे। मनी प्लांट और फिलोडेंड्रोन जैसे लटकने वाले पौधों को हैंगिंग पॉट्स में रखें, इससे जगह भी खूबसूरत लगेगी। अगर संभव हो तो छोटे इनडोर वाटर फाउंटेन का भी इस्तेमाल करें, जिससे नमी बनी रहती है और हवा हल्की महसूस होती है। सुबह और शाम कुछ देर के लिए खिड़कियां खोलें ताकि ताजी हवा अंदर आ सके, खासकर जब बाहर का AQI बेहतर हो। घर में स्मोकिंग, अगरबत्ती या तेज खुशबू वाले स्प्रे का ज्यादा इस्तेमाल न करें। साथ ही, पौधों को सही मात्रा में धूप और पानी दें, ताकि वे स्वस्थ रहें और लगातार ऑक्सीजन छोड़ते रहें।