नई दिल्ली

थप्पड़ मार पहली मंजिल से घसीटते हुए गली तक ले आया दामाद, फिर ससुर पर चाकू से किए ताबड़तोड़ कई वार

Seemapuri Murder Case: दिल्ली के सीमापुरी में एक घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। अपनी पत्नी को पीट रहे शख्स ने बीच-बचाव करने आए ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी दामाद, ससुर को पहली मंजिल से घसीटकर गली में ले गया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया।

2 min read
May 01, 2026
चीख-पुकार सुनकर जब तक पड़ोसी कुछ समझ पाते, आरोपी ने चाकू निकालकर ससुर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Seemapuri Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक दामाद ने अपने ही ससुर को मौत के घाट उतार दिया। ससुर का कसूर इतना था कि उन्होंने बेटी को दामाद से पीटने से बचाया था। जरा सी बात पर भड़के दामाद ने पहले ससुर को थप्पड़ मारा। उसके बाद उन्हें पहली मंजिल से घसीटते हुए नीचे गली तक ले गया, जहां उसे चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर जान ले ली।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में बंदूक की नोक पर नाबालिग से की थी दरिंदगी, सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गुलजार गिरफ्तार

बेटी को बचाने की मिली सजा

मृतक राम जतन 50 सीमापुरी इलाके के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, उनकी बेटी नंदनी अपने पति संदीप के साथ मायके आई हुई थी। गुरुवार रात किसी बात को लेकर संदीप अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। जब पिता राम जतन ने अपनी बेटी का पक्ष लिया और संदीप को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी आगबबूला हो गया।

पहली मंजिल से घसीटकर गली में लाया

गुस्से में पागल संदीप ने पहले अपने ससुर को थप्पड़ मारा। इसके बाद वह उन्हें पहली मंजिल से बेरहमी से घसीटते हुए नीचे गली तक ले आया। घर से लेकर गली तक मची चीख-पुकार को सुनकर जब तक आस-पास के पड़ोसी और लोग कुछ समझ पाते या बीच-बचाव के लिए आगे आते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। संदीप ने जेब से चाकू निकाला और सरेराह अपने ससुर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक कई वार किए, जिससे राम जतन खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर फैली दहशत का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।

अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी फरार

लहूलुहान हालत में राम जतन को तुरंत जीटीबी GTB अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संदीप मौके से फरार हो गया। सीमापुरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें

पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने काटा किराएदार का गला, बाद में थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Also Read
View All