नई दिल्ली

दिल्ली में छह दिन एयरपोर्ट बंद…सुरक्षा के चलते सरकार ने लिया फैसला, हजारों यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?

Delhi Airport Closed: दिल्ली एयरपोर्ट 6 दिन के लिए बंद होने वाला है। इससे 600 से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर पड़ने वाला है। जानिए कब से कब तक रहने वाला है एयरपोर्ट बंद और इसके पीछे की वजह...

2 min read
6 दिनों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट में फ्लाइट्स के संचालन में आएगी परेशानी

Delhi Airport Closed: दिल्ली में सर्दी में कोहरे की वजह से पहले से ही फ्लाइट्स पर भारी असर पड़ रहा था और विजिबिलिटी कम होने की वजह से फ्लाइट्स अपने तय समय से लेट उड़ान भर रही थीं। ऐसे में अब यात्रियों के लिए नई चुनौती सामने आ खड़ी हुई है। सरकार ने सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए राजधानी के एयर स्पेस को छह दिन के लिए अस्थाई रूप से बंद करने का फैसला किया है। इसका सीधा असर दिल्ली से उड़ने वाली फ्लाइट्स और दिल्ली में आने वाली फ्लाइट्स पर पड़ने वाला है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

यमुना में चलने वाला है लग्जरी क्रूज! दिल्ली वालों को जल्द मिलेगा नदी में घूमने का मजा, जानें फैसिलिटीज और रूट

कब से कब तक होगा एयरपोर्ट बंद?

सरकार ने मंगलवार को नोटिस टू एयरमैन जारी किया है। इसके अनुसार 21 जनवरी से आगे के छह दिन तक एयरस्पेस निर्धारित समय के लिए बंद रहने वाला है। सरकार के आदेश के अनुसार, रोजाना सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक दिल्ली में हवाई यातायात पर रोक रहेगी। इसका मतलब है कि लगभग 2 घंटे 25 मिनट तक कोई भी कमर्शियल फ्लाइट इस एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। उस दौरान टेक-ऑफ और लैंडिंग दोनों ही बंद रहने वाली हैं। इससे यात्रियों को फ्लाइट्स में देरी और कैंसिलेशन का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने एयरलाइंस को अपनी फ्लाइट्स रीस्केड्यूल करने के आदेश दिए हैं।

क्यों लगाई जा रही है रोक?

हर साल गणतंत्र दिवस से पहले कर्तव्य पथ पर परेड और फ्लाईपास्ट की फुल ड्रेस रिहर्सल होती है। इसमें एयरफोर्स के विमान, हेलिकॉप्टर और सैन्य इक्विपमेंट शामिल होते हैं। वीवीआईपी और राष्ट्रीय सुरक्षा की वजह से इस समय आम हवाई यातायात पर रोक लगाना जरूरी माना जाता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि सभी फ्लाइट्स रद की जाएंगी, लेकिन उनके समय में बदलाव किया जा सकता है। कोहरे के मौसम में टाइम मैनेज करना और मुश्किल हो जाता है।

किन फ्लाइट्स पर पड़ने वाला है असर

डेटा के अनुसार, एयरस्पेस बंद होने की वजह से 600 से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर पड़ने वाला है। यह समय दिल्ली एयरपोर्ट का सबसे बिजी स्लॉट माना जाता है। इस समय देश और विदेश दोनों की फ्लाइट्स चलती हैं। खास तौर पर यूरोप या देश के दूसरे शहरों के लिए जाने वाले लोगों को अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ने में दिक्कत हो सकती है। इस वजह से रोजाना हजारों लोगों को फ्लाइट्स के समय बदलने, लेट होने या रद होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

अगर आपकी फ्लाइट दिल्ली से आने या जाने वाली है तो एयरलाइन के पास मोबाइल नंबर और ईमेल सही रखें और समय-समय पर अपडेट लेते रहें ताकि अगर फ्लाइट के समय में कोई बदलाव हो या वह रद हो जाए तो आपको तुरंत जानकारी मिल सके और आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। फ्लाइट कैंसिल होने पर एयरलाइंस आमतौर पर दूसरी फ्लाइट का ऑप्शन या पूरा रिफंड देती हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आखिरी समय में फ्लाइट के टिकट बुक करने पर टिकट के प्राइस बढ़े हुए मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें

डेढ़ दशक में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिल्ली का तापमान, अब और बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, IMD की बड़ी चेतावनी

Also Read
View All

अगली खबर