नई दिल्ली

लोकसभा में पास हुआ वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने वाला विधेयक, विपक्ष का आरोप- गैर नागरिकों को मतदान का अधिकार दे रही सरकार

आज लोकसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 पास हो गया है। विपक्ष ने संसद में इस विधेयक की गंभीरता पर सवाल उठाए। शशि थरूर ने कहा कि सरकार गैर-नागरिकों को भी वोट का अधिकार दे रही है।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2021, 5:35 PM IST
election laws amendment bill 2021 passed in lok sabha today
election laws amendment bill 2021 passed in lok sabha today

नई दिल्ली। आज लोकसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 पास हो गया है। संसद में भारी हंगामे के बीच यह विधेयक पास हुआ है। विपक्ष ने संसद में इस विधेयक की गंभीरता पर कई सवाल उठाए। कांग्रेस ने विधेयक को संसद की स्थायी समिति को भेजने की मांग भी की। वहीं संसद में केंद्रीय मंत्री ने रिजिजू ने विपक्ष के विरोध को खारिज करते हुए कहा कि आधार और वोटर कार्ड को लिंक करने से फर्जी वोटर्स पर लगाम लगेगी। इसके साथ ही वोटर्स की संख्या में भी इजाफा होगा। बता दें कि अब यह विधेयक राज्यसभा मे पेश किया जाएगा। इस विधेयक में आधार को मतदाता सूची से जोड़ने का प्रावधान है। यह विधेयक मतदाता सूची डेटा (वोटर कार्ड) को आधार से जोड़ने की अनुमति देता है।

शशि थरूर ने उठाए सवाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी लोकसभा में इस विधेयक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आधार सिर्फ निवास का प्रमाण होना है, यह नागरिकता का प्रमाण नहीं है। अगर आप मतदाताओं से आधार मांग रहे हैं, तो आपको केवल एक दस्तावेज मिल रहा है जो नागरिकता नहीं, उसका निवास बताता है। अगर सरकार ऐसा कर रही है तो आप संभावित रूप से देश में गैर-नागरिकों को वोट करने का अधिकार दे रहे हैं।

बता दें कि चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 के मसौदे में कहा गया है कि वोटर कार्ड को आधार से लिंक करना बेहद जरूरी है। इससे मतदाता सूची में दोहराव और फर्जी मतदान रोका जा सकता है। इसके साथ ही विधेयक में मतदाता सूची को भी आधार से जोड़ने का प्रस्ताव है। सरकार का कहना है कि इससे देश के हर नागरिक को मतदान का अधिकार मिलेगा।

गौरतलब है कि इन दिनों संसद में विपक्ष केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग पर हंगामा कर रहे हैं। इसके चलते संसद की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न हो रही है। आज भी विपक्ष ने इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया, जिसके चलते दोनों सदनो की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। बता दें कि संसद के मानसून सत्र में भी विपक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध जैसे मुद्दों पर जमकर हंगामा किया था।

Updated on:
20 Dec 2021, 5:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन