नई दिल्ली

Faridabad Hotel Murder: 8 साल का प्यार, पैसों का हिसाब और हत्या का कबूलनामा; DU छात्रा केस में पुलिस को मिले दो नोट से गहराया रहस्य

DU Student Death: फरीदाबाद में DU छात्रा अरना सिंह की मौत के मामले में होटल के कमरे से मिले दो नोट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। एक नोट में आठ साल के प्रेम संबंध और हत्या का जिक्र है, जबकि दूसरे में लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब लिखा है। छात्रा का प्रेमी विपिन यादव फरार है।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 10:16 AM IST
Faridabad Crime
DU छात्रा की मौत के मामले में पुलिस को मिले दो नोट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। (File Photo)

DU Student Arna Singh Murder: फरीदाबाद के एक होटल में दिल्ली यूनिवर्सिटी की 19 साल की छात्रा अरना सिंह का शव मिलने के मामले में उसका प्रेमी विपिन यादव फरार है। होटल के कमरे से मिले दो नोट ने इस मामले को और उलझा दिया है। एक नोट में आठ साल के प्रेम संबंध, अरना की हत्या और खुदकुशी करने की बात लिखी गई है। वहीं दूसरे नोट में कई लोगों के नाम और लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब है। पुलिस अब इन नोट के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पहले नोट में आठ साल के रिश्ते का जिक्र

पुलिस के मुताबिक, पहले नोट में विपिन ने लिखा है कि वह और अरना पिछले आठ साल से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। उसने दावा किया कि दोनों दुनिया से परेशान थे और साथ जान देने का फैसला किया था। इसी नोट में अरना की हत्या करने और फिर खुद की जान देने की बात भी लिखी गई है।

नोट में विपिन ने यह भी लिखा कि वह नहर में कूदकर जान देने जा रहा है और उसने अपनी आखिरी लोकेशन अरना के फोन पर भेज दी है। लेकिन पुलिस के मुताबिक, अरना के मोबाइल पर कोई लोकेशन नहीं भेजी गई थी। नोट में नहर का नाम भी नहीं लिखा है। ऐसे में पुलिस होटल से निकलने के बाद विपिन की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है।

दूसरे नोट में लाखों रुपए का हिसाब

कमरे से मिले दूसरे नोट में कई लोगों के नाम और उनके साथ पैसों के लेन-देन का जिक्र है। इसमें 50 हजार से लेकर साढ़े तीन लाख रुपए तक की रकम लिखी गई है। एक व्यक्ति को घटना वाले दिन सुबह एक लाख रुपए देने की बात भी दर्ज है। पुलिस इस नोट में लिखे नामों और लेन-देन की जानकारी की जांच कर रही है।

सुबह साथ पहुंचे, रात में अकेला निकला

अरना दिल्ली यूनिवर्सिटी के कालिंदी कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा थी। वह सोमवार सुबह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह अपने पड़ोस में रहने वाले विपिन के साथ फरीदाबाद के होटल जॉय पहुंची। दोनों ने सुबह करीब 10 बजे कमरा लिया। रात करीब 10:30 बजे विपिन अकेला होटल से बाहर निकल गया।

अगली सुबह होटल कर्मचारी कमरे की सफाई के लिए पहुंचे तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कमरे में अरना का शव मिला। वहां चूहे मारने वाले जहर की एक बोतल भी मिली।

अरना के घर नहीं लौटने पर परिवार ने मंगलवार सुबह गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने होटल में उसका शव मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने विपिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अब उसकी तलाश के साथ दोनों नोट में लिखी बातों की जांच की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि नहर में जाने की बात लिखने वाला विपिन होटल से निकलने के बाद आखिर कहां गया?

Also Read
View All
पंजाब में AAP की रैली से पहले केजरीवाल का हमला, बोले- ‘ड्रग्स के खिलाफ छेड़ी पूरी जंग, कई गांव हुए नशामुक्त’

Health News: दिल्ली में इलाज की सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी, अगले साल 2 अस्पताल और अगले महीने 40 नए केंद्र होंगे शुरू

मनीष गुप्ता हत्याकांड: दिल्ली HC ने हत्या के आरोपी तत्कालीन UP पुलिस SHO को दी जमानत, 5 साल से था जेल में

Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा- ‘आज नहीं’

‘क्या किसी दूसरे धर्म के त्योहार पर ऐसा करने की हिम्मत है?’, कार्तिगई दीपम विवाद पर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती