नई दिल्ली

हवस मिटाने के लिए प्यार का गला घोटा…’खलनायक’ पत्नी की सच्चाई जान पुलिस हैरान, चार गिरफ्तार

Extramarital Affair: फरीदाबाद में एक महिला ने अपने अवैध संबंध बनाए रखने के लिए अपने ही पति पर प्रेमी के साथ मिलकर हमला करवा दिया। इसके बाद पुलिस पर हमलावरों को बचाने का आरोप भी लगा दिया।

3 min read
फरीदाबाद में पत्नी ने अवैध संबंधों को बचाने के लिए पति पर कराया जानलेवा हमला।

Extramarital Affair: फरीदाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने अवैध संबंधों को बचाने के लिए पहले प्रेमी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला कराया। इस हमले में पति के हाथ-पैर टूट गए। इसके बाद खुद ही शिकायतकर्ता बनकर पुलिस के पास पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही रही थी कि उसने महिला आयोग में पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। इसमें उसने पुलिस पर हमलावरों को बचाने का आरोप लगा दिया। इसके बाद हरकत में आई फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच में मामले में जांच तेज की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। अब पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया है।

ये भी पढ़ें

मेरी बात मानों वरना तुम्हारे भाई को…घर पहुंचे प्रेमी ने छोटी बहन के सामने 23 साल की युवती से की दरिंदगी

पहले जानिए क्या है पूरा मामला?

फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम के अनुसार, यह घटना 24 सितंबर की रात की है। महिला का पति ललित जब अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से बाहर निकला तो नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और डंडों से उसपर हमला कर दिया। इस हमले में ललित के हाथ और पैर टूट गए। इसके बाद हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित की पत्नी ने पुलिस में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में जांच के दौरान पत्नी के अवैध संबंधों का खुलासा हुआ और पुलिस ने प्रेमी को धर दबोचा। इसके बाद हमले की परतें खुलीं तो पुलिस भी हैरान रह गई। शनिवार को पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीन हमलावरों को तो जमानत दे दी, लेकिन पत्नी की हकीकत जानकर उसकी जमानत लेने कोई कोर्ट नहीं पहुंचा। इसके चलते उसे जेल भेज दिया गया।

एक आरोपी के गिरफ्तार हाेते ही सामने आया सच

जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले भारत कॉलोनी में रहने वाले हर्ष भाटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद हर्ष से जब पूछताछ की गई तो उसके बयान से पुलिस भी हैरान रह गई। हर्ष ने बताया कि यह हमला घायल ललित की पत्नी के कहने पर किया गया था। हर्ष ने इस अपराध को अपने दो दोस्त, सेक्टर-87 में रहने वाले अनिल और सेक्टर-30 में रहने वाले गुन्ना अरनव के साथ मिलकर अंजाम दिया था। हर्ष भाटी ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले उसकी जान-पहचान ललित की पत्नी से इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद जल्दी ही दोनों में अवैध संबंध बन गए। जब ललित को अवैध संबंधों का पता चला तो उसने विरोध दर्ज कराया। पति की निगरानी और लगातार अवैध संबंधों का विरोध करने से पत्नी परेशान गई थी। इसलिए महिला ने प्रेमी हर्ष के साथ मिलकर अपने पति पर हमला करने का प्लान बनाया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।

खुद बनी शिकायतकर्ता, काम नहीं आई चतुराई

इस मामले में जो सबसे हैरान करने वाली बात सामने आई, वो ये है कि पति पर हमले के बाद पत्नी ने ही पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत सौंपी। इसके बाद उसने पुलिस पर हमलावरों को बचाने का आरोप भी लगा दिया। इसकी शिकायत महिला आयोग में की। यानी इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद वह उल्टा पुलिस पर ही आरोप लगाने लगी कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। शनिवार को जब पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया तो हमलावर तीनों आरोपियों की उनके परिजनों ने जमानत ले ली, लेकिन पति पर हमला कराने वाली महिला की जमानत लेने के लिए अदालत में कोई भी नहीं पहुंचा। इस वजह से अदालत ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में मदरसा जा रही मासूम की दुष्कर्म से बिगड़ी हालत, गाजियाबाद में मां ने बच्ची को पटककर मार डाला

Also Read
View All

अगली खबर