नई दिल्ली

झूठ पर झूठ? गाजियाबाद की बेटियों के पिता की फिर खुली पोल, जिसे तीसरी पत्नी बताया वो निकली कर्मचारी

Ghaziabad death three sisters: गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत की जांच के दौरान पिता चेतन के बयानों में लगातार विरोधाभास सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में उसके झूठ उजागर हो रहे हैं और जिसे वह तीसरी पत्नी बता रहा था, वह पहले उसकी कर्मचारी निकली।
2 min read
Ghaziabad Father lies about death of three sisters

Ghaziabad death three sisters: गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत का मामला हर दिन उलझता जा रहा है। इस मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसके पीछे की एक और वजह पुलिस की पूछताछ में सामने आई है, जिसमें बच्चियों के पिता लगातार झूठ बोलते पकड़े जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान वह मनगढ़ंत कहानियां बना रहा है, लेकिन जब जांच की जा रही है तो मामला कुछ और ही निकल रहा है। दरअसल, पिता चेतन जिसे अपनी तीसरी पत्नी बता रहा था, अब पता चला है कि वह पत्नी पहले उसकी कर्मचारी थी।

पुलिस के पूछताछ में एक साथ कथित रूप से आत्महत्या करने वाली तीनों बहनों के पिता चेतन ने बताया कि उसकी तीसरी पत्नी साल 2028 में बैंक का काम करने के दौरान मिली थी। उसने बताया कि वह क्रेडिट कार्ड का काम कर रहा था। उसी दौरान उसने टीना नाम की एक युवती को अपने ऑफिस में काम के लिए रखा था। एक साथ रहते-रहते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं, जिसके बाद चेतन ने अपनी कर्मचारी से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि तीसरी पत्नी टीना से उसकी एक तीन साल की बेटी भी है।

पिता के बयान से बढ़ रहा शक

चेतन के बयानों में लगातार विरोधाभास सामने आ रहा है। उसने पुलिस को बताया कि उसने 2010 में सुजाता और 2013 में हिना से शादी की, लेकिन जांच में यह समयक्रम संदेह के घेरे में है। सुजाता से उसकी बड़ी बेटी की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है, जिससे पहली शादी से संतान न होने का दावा कमजोर पड़ता है। पुलिस अब दस्तावेजों के आधार पर शादियों की वास्तविक तारीखें खंगाल रही है, हालांकि दोनों महिलाओं के अशिक्षित होने के कारण पुख्ता जानकारी जुटाने में दिक्कत आ रही है। इसके साथ ही पुलिस के छानबीन में पता चला कि मरने वाली तीनों बहनों का स्कूल पिछले कई सालों से बंद हो गया था। जब चेतन से इसके बारे में पूछा गया तो उसने आर्थिक तंगी का हवाला दिया।

तीनों बच्चियों की एक साथ हुई थी मौत

गाजियाबाद में मंगलवार देर रात 2 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। साहिबाबाद/इंदिरापुरम क्षेत्र की एक हाउसिंग सोसायटी में रात करीब दो बजे तीनों ने नौवीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगा दी। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट और डायरी बरामद हुई है, जिनके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तीनों ने एक साथ यह कदम उठाया या इसके पीछे कोई अन्य पहलू भी छिपा है, क्योंकि जांच में लगातार कई सवाल और विरोधाभास सामने आ रहे हैं।

Updated on:
09 Feb 2026 01:19 pm
Published on:
09 Feb 2026 01:18 pm
Also Read
View All
E20 पेट्रोल विवाद: हरदीप सिंह पुरी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इतना घमंड अच्छा नहीं, लोगों की बात सुनें

बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

दिल्ली में DDA का ‘मिशन मोड’ अभियान, 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट हटाई; डीसिल्टिंग में 70% की बढ़ोतरी

दिल्ली की बदहाली पर बरसे केजरीवाल: बोले-‘हर तरफ बाढ़ और कचरे के ढेर, BJP ने 1 साल में शहर को कर दिया बर्बाद’

दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अब कल सुनी जाएगी दलील