नई दिल्ली

लाइट-कैमरा और एक्‍शन…दो फ्लैटों में चल रहे वीडियो कॉल रैकेट का भंडाफोड़, लड़कियों की हालत देख शरमा गई पुलिस

Ghaziabad video call racket: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में पुलिस ने ऑनलाइन अश्लील वीडियो कॉल रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो फ्लैटों में छापे के दौरान एक युवक और सात लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Ghaziabad video call racket:दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद में एक बार फिर ऑनलाइन अपराध का गंभीर मामला सामने आया है। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में पुलिस ने ऑनलाइन अश्लील वीडियो कॉल करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार सेवियर स्ट्रीट मार्केट के दो फ्लैटों में यह धंधा काफी समय से चल रहा था। पुलिस ने अचानक उन फ्लैट्स पर छापा मारकर आरोपियों को मौके पर पकड़ा। जांच में पता चला कि ये लोग “स्ट्रिप चैट” नाम की विदेशी वेबसाइट पर न्यूड वीडियो कॉल करते थे और इसी के जरिए गलत तरीके से पैसे कमाते थे।

ये भी पढ़ें

पिता के घर बुलाने की धमकी या हॉस्टल में पिटाई…ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्र की आत्महत्या पर गहराए सवाल

सूचना मिलने पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस अधिकारी के अनुसार, उन्हें इस गिरोह के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी, जिसकी पुष्टि करने के बाद पुलिस ने प्लानिंग करके फ्लैट नंबर 612 में छापा मारा। पुलिस जब फ्लैट नंबर 612 में पहुंची तो वहां महिलाएं और युवतियां लैपटॉप और कंप्यूटर पर लाइव वीडियो कॉल कर रही थीं। वे कॉल के दौरान अश्लील हरकतें और अंग प्रदर्शन कर रही थीं और कॉल की दूसरी तरफ बहुत से लोग जुड़े थे।वहीं पास ही फ्लैट नंबर 601 में भी यही काम चल रहा था। पुलिस ने दोनों फ्लैटों में छापा मारकर वहां मौजूद 7 लड़कियों और एक युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने किया सामान बरामद

पुलिस ने फ्लैट में देखा कि यह गिरोह पूरी तरह आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहा था। उन्होंने फ्लैट्स में वीडियो कॉल के लिए विशेष व्यवस्था की हुई थी। वहां से पुलिस को कई कंप्यूटर, लैपटॉप, यूपीएस, वाई-फाई राउटर और वेब कैमरे मिले हैं। इसके अलावा अच्छी लाइटिंग के लिए गोल लाइट और लाइट स्टैंड लगाए गए थे। साथ ही कीबोर्ड, माउस, एक्सटेंशन बोर्ड और कई तरह की कनेक्शन केबल भी बरामद की गईं। पुलिस को कुछ आपत्तिजनक इलेक्ट्रॉनिक सामान भी मिला है। इन सभी सामानों का इस्तेमाल साफ और अच्छी क्वालिटी में वीडियो कॉल के लिए किया जाता था।

पूछताछ में क्या आया सामने?

पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की और यह जानने की कोशिश की कि इसमें और कौन-कौन शामिल है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग वेबसाइट पर अपनी असली पहचान छिपाकर नकली नाम और फर्जी आईडी से काम करते थे। अलग-अलग प्रोफाइल बनाकर लोगों से बात करते और वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें कर पैसे कमाते थे। पुलिस को शक है कि इस गिरोह का नेटवर्क दूसरे शहरों या राज्यों से भी जुड़ा हो सकता है। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें

फेरों से ठीक पहले हाईकोर्ट का आदेश लेकर मंडप में पहुंची पहली पत्नी, दूल्हे समेत इन लोगों को पुलिस ने उठाया
Published on:
24 Jan 2026 05:34 pm
Also Read
View All
पीएम मोदी की अपील के बाद बदला दिल्ली का मिजाज, पेट्रोल पंपों पर छोटी हुईं कतारें, सोच-समझकर गाड़ियां निकाल रहे लोग

शादी के एक साल बाद महिला की संदिग्ध मौत मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, कहा- दहेज को लेकर बार-बार ताने मारना क्रूरता, पति पर चलेगा केस

NEET 2026: नीट परीक्षा रद्द होने पर भड़का आक्रोश; शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI का जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता

शादी के 6 दिन बाद ही पत्नी को मार डाला, बेड बॉक्स में सड़ रही थी लाश, दिल्ली पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

दिल्ली में अब बिना रुके कटेगा टोल टैक्स! जानिए FASTag और ANPR वाला नया सिस्टम कैसे करेगा काम