Gurugram: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लिव-इन में रह रही 19 वर्षीय छात्रा के साथ हुई बर्बरता पर नया खुलासा हुआ है। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी शिवम ने बेटी को तीन दिनों तक लगातार पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट को भी जला दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छात्रा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
Gurugram: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लिव इन में रह रही 19 साल की छात्रा से हुई बर्बरता के मामले में नया खुलासा हुआ है। दरअसल, इस घटना को लेकर छात्रा की मां ने कहा है कि उसे तीन दिन तक आरोपी ने लगातार पीटा है। इतना ही नहीं, आरोपी शिवम पर आरोप है कि उसने छात्रा के प्राइवेट पार्ट को भी जला दिया। मां का दावा है कि बेटी ने उन्हें फोन पर शिवम की हैवानियत के बारे में बताया था। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, छात्रा अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रही है।
छात्रा की मां का आरोप है कि बेटी ने खुद फोन किया था और आरोपी की क्रूरता के बारे में बताया था। उन्होंने कहा है कि 16 फरवरी की रात बेटी का कॉल आया था। बात करने लगी कि वह बहुत ही डरी हुई है। घबराते हुए उसने मां से कहा कि मेरे पास ज्यादा समय नहीं है। शिवम पिछले तीन दिनों से मुझे मार रहा है। बेटी ने मां से यह कहा कि कुछ भी खाने-पीने के लिए नहीं दे रहे हैं। मांगने पर ऊपर पेशाब कर रहा है। सुनने वालों का कलेजा तब फट गया जब छात्रा की मां ने दावा किया कि तीन दिन से उसे मारपीट तो रहा था, एक दिन उसने सैनिटाइजर डालकर उसके गुप्तांगों में आग लगा दी। मां ने कहा कि बेटी के शरीर पर कई जगह घाव के निशान हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था, जो समय के साथ बढ़ता चला गया और आखिरकार शिवम ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। सूत्रों के मुताबिक, शिवम को युवती के चरित्र पर भी शक था, जिसके चलते वह उस पर अत्याचार करने लगा। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि शिवम ने अपनी 19 वर्षीय लिव-इन पार्टनर पर पहले सैनिटाइजर डाला और फिर उसके गुप्तांगों में आग लगा दी। इतना ही नहीं, उसने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।