नई दिल्ली

गुरुग्राम में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव को जलाया, उंगली से अंगूठी निकालकर बेच दी; 3 आरोपी गिरफ्तार

Dead Body Burned After Murder: गुरुग्राम के खांडसा गांव में 64 साल के बुजुर्ग हत्याकांड के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में हत्या के बाद शव को जलाने और अंगूठी बेचने का मामला सामने आया है।

2 min read
Gurugram Murder Case
गुरुग्राम में बुजुर्ग की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार (Photo-X)

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम के खांडसा गांव में एक 64 साल के बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को सुनसान जगह पर ले जाकर जला दिया। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने मृतक के हाथ से सोने की अंगूठी भी निकाल ली और उसे बेच दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वह अंगूठी भी बरामद कर ली है।

लापता होने की शिकायत से शुरू हुई जांच

14 जून को बलराम अचानक घर से गायब हो गए थे। परिवार ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उनके बेटे ने सेक्टर-37 थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान कुछ ऐसे सुराग मिले, जिनसे पुलिस को शक हुआ कि मामला सिर्फ गुमशुदगी का नहीं, बल्कि हत्या का हो सकता है।

जांच में हुआ खुलासा

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बलराम की हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को गांव के पीछे एक सुनसान जगह पर ले जाकर जला दिया था। पुलिस ने लगातार जांच, पूछताछ और सबूत जुटाने का काम जारी रखा। इसी दौरान मिले सुरागों के आधार पर शुक्रवार को बीकानेर टी-प्वाइंट के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशेष तोमर, मिथुन और संदीप के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने हत्या और शव जलाने की पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।

गाली-गलौज बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खांडसा इलाके में रहते हैं और पशुपालन व ऑटो चलाने का काम करते हैं। उनका कहना है कि बलराम अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करते थे। 12-13 जून की रात को भी इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर तीनों ने बलराम को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें लगीं और उनकी मौत हो गई।

70 हजार में बेच दी थी अंगूठी

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या और शव जलाने के बाद आरोपियों ने मृतक के हाथ से सोने की अंगूठी निकाल ली थी। बाद में उन्होंने यह अंगूठी एक सुनार को करीब 70 हजार रुपये में बेच दी। पुलिस ने अंगूठी बरामद कर ली है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी संदीप के खिलाफ पहले से हत्या का एक मामला दर्ज है और मिथुन पर मारपीट के दो केस दर्ज हैं। पुलिस अब तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान, अन्य सबूतों और मामले से जुड़े बाकी पहलुओं की गहराई से जांच करेगी।

Published on:
19 Jun 2026 04:58 pm
Also Read
View All
दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग स्थलों की फीस होगी दोगुनी, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

‘एक ही बार में नानी याद आ जाती है,’ NEET परीक्षार्थियों को केजरीवाल का संदेश, बोले- तनाव छोड़ो, अपनी मेहनत पर भरोसा रखो

छह साल में मेहनत से खड़ा किया था सपनों का घर, अब पसरा सन्नाटा; दिल्ली मालवीयनगर अग्निकांड में खत्म हुईं एक साथ तीन पीढ़ियां

माउंट कैलाश हत्याकांड: पोस्टमार्टम में गर्दन पर ‘मेडिकल चीरे’ जैसा निशान, आरोपी डॉक्टर बोला- मुझे फांसी दे दो, 10 साल से चल रहा OCD का इलाज

“सिर्फ फिट नहीं, मानसिक रूप से फिट बनना है”- वरिष्ठ योगाचार्य