नई दिल्ली

गुरुग्राम के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, किराए के कमरे में मिला शव

Gurugram News: गुरुग्राम के सरहौल गांव में 26 साल के राजमिस्त्री हुक्म अहीर ने पंखे से लटककर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला था और उसका दो साल का एक बेटा भी है।

less than 1 minute read
Jun 15, 2026
delhi crime news
photo patrika

Crime News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सरहौल गांव में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां किराए के मकान में रहने वाले 26 साल के एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के दमोह जिले के रहने वाले हुक्म अहीर के रूप में हुई है, जो यहां राज मिस्त्री का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं, मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके कारण युवक के भारी तनाव में होने की बात कही जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है।

Published on:
15 Jun 2026 02:44 pm