नई दिल्ली

गुरुग्राम: नौकरी का झांसा देकर गाड़ी में लड़की के साथ गैंगरेप, FIR दर्ज

आरोप है कि दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली एक लड़की के साथ गुरुग्राम के मानेसर में दो लड़कों ने गैंगरेप किया।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 9:26 PM IST
गुरुग्राम: नौकरी का झांसा देकर गाड़ी में लड़की के साथ गैंगरेप, FIR दर्ज
गुरुग्राम: नौकरी का झांसा देकर गाड़ी में लड़की के साथ गैंगरेप, FIR दर्ज

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली एक लड़की के साथ गुरुग्राम के मानेसर में दो लड़कों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने अपने शिकायत में कहा है कि दोनों आरोपियों ने नौकरी दिलाने के बहाने उसे गुरुग्राम बुलाया और फिर मानेसर के पास एक में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि पीड़ित की शिकायत पर मानेसर महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक दोनों आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।

एफआईआर दर्ज

आपको बता दें कि यह घटना बीते सोमवार की है। लेकिन मामला मंगलवार को दर्ज किया गया है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल के हावडा की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया है कि वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी और उत्तम नगर में रह रही है। इसी बीच गुरुग्राम में रहने वाले रमेश से उनका परिचय हुआ। रमेश ने उसे खुद को होंडा कंपनी का अधिकारी बताया और फिर भरोसा दिया था कि उसे अपनी कंपनी में नौकरी लगवा देगा। रमेश ने इसी सिलसिले में 6 सितंबर को गुरुग्राम बुलाया था। लेकिन लड़की ने कहा कि वह 10 सितंबर को आ सकती है। 10 सितंबर को पीड़िता रमेश के कहे हुए स्थान पर पहुंच गई। रमेश एक कार में उसका इंतजार कर रहा था। जब पीडिता पहुंची तो रमेश ने अपने बॉस राकेश से मिलवाने के लिए पीड़िता को लेकर चल दिया। आरोपी उसे दिनभर अपनी कार में इधर-उधर घुमाता रहा और फिर शाम को पांच बजे राकेश से मुलाकात कराई। राकेश जब लड़की से मिला तो उसे धक्का देकर गाड़ी के पिछली सीट पर गिरा दिया और फिर मुंह बंद करके उसका रेप किया। पीड़िता ने आरोप लगया है कि बलात्कार करने के बाद उसे घटनास्थल पर ही छोड़कर वे दोनों फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता किसी तरह से घर पहुंची और अगले दिन महिला थाना पुलिस मानेसर में आकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है।

जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। लेकिन पुलिस को लड़की के बताए गए बयान में कुछ गडबड़ लग रहा है। पुलिस के मुताबिक लड़की ने जिस स्थान पर वारदात को अंजाम देने की बात कही है वह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। साथ ही दिन के पांच बचे उस इलाके में इस तरह की वारदात को अंजाम देने संभव नहीं है। अब पुलिस बाकी के मामलों की जांच कर रही है और दोनों आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है। दोनों लड़कों का पता चहते हुए सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

Published on: