10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: प्राइवेट पार्ट पर तार बांधकर पहले घसीटा, फिर पत्थर से कुचलकर युवक की कर दी हत्या

एक युवक के प्राइवेट पार्ट पर तार बांधकर घसीटने और फिर पत्थरों से कुचलकर हत्या करने के मामले ने सभी को बिचलित कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 13 Sep 2018, 5:14 PM IST

दिल्ली: प्राइवेट पार्ट पर तार बांधकर पहले घसीटा, फिर पत्थर से कुचलकर युवक की कर दी हत्या

दिल्ली: प्राइवेट पार्ट पर तार बांधकर पहले घसीटा, फिर पत्थर से कुचलकर युवक की कर दी हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आखिर राजधानी में इस तरह की घटनाओं पर विराम क्यों नहीं लग पा रहा है। दरअसल एक युवक के प्राइवेट पार्ट पर तार बांधकर घसीटने और फिर पत्थरों से कुचलकर हत्या करने के मामले ने सभी को बिचलित कर दिया है। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवक मृतक के साथ मिलकर अकसर नशा करता था। वारदात के दिन दोनों गांजा पीकर नशे में धूत थे। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। जिसपर मृतक ने आरोपी को मां की गाली दे दी। गुस्साए आरोपी ने उसपर पत्थर से वार कर दिया और फिर गुस्से में ही उसके प्राइवेट पार्ट पर तार बांधकर उसके बॉड़ी को घसीटते हुए रेलवे ट्रैक पर ले गया। वहां पर एक बार फिर से आरोपी ने पत्थरों से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।

आसिफ खान कैसे बन गया बलात्कारी आशु महाराज, जानिए पूरी कहानी

आरोपी ने कबूला गुनाह

आपको बता दें कि डीसीपी (मेट्रो) दीपक गौरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी का नाम रमेश उर्फ बिहारी है। वह कबाड़ी चुनने का काम करता है। उन्होंने बताया कि घटना बीते शनिवार की है। पुलिस को सूचना मिली की रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा है। जब पुलिस पहुंची तो देखा की युवक के प्राइवेट पार्ट पर तार बंधी है। लाश के देखने से ऐसा मालूम हो रहा था कि उसके प्राइवेट पार्ट पर लिपटी तार से खींचकर उसे ट्रैक तक लाया गया था। उसके बाद पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या की गई। खून से सने पत्थर भी मौके पर मौजूद मिली। निजामुद्दीन पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने शक के आधार पर पास में बने झुग्गी में रहने वाले 30वर्षीय रमेश उर्फ बिहारी को हिरासत में लिया। रमेश ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वे मृतक को वह नहीं जानता है लेकिन कई बार उसके साथ मिलकर नशा कर चुका है। वारदात के दिन दोनों ने एक साथ गांजा पिया। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। इस पर युवक ने रमेश को उसकी मां के लिए गंदी गाली दी। इसपर रमेश भड़क गया और पत्थर से हमला कर दिया। रमेश को लगा कि युवक मर गया है। इसलिए उसने उसके प्राइवेट पार्ट पर तार बांध कर उसको घसीटते हुए रेलवे ट्रैक पर ले गया। उसके बाद दोबारा पत्थर से उसको कूचला और फिर मौके से फरार हो गया।