
मांडा/पाली। जिले के सोजतरोड थाना क्षेत्र के मांडा गांव स्थित प्रजापतों के मोहल्ले में चोरों ने एक घर का एक ताला तोडक़र नगदी सहित लाखों के सोना-चांदी के आभुषणों पर हाथा साफ करते हुए वारदात को अंजाम दे दिया। गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करते हुए चोरों की तलाश में जुट गई है। गांव में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत भी की।
पुलिस के अनुसार मांडा गांव स्थित प्रजापतों के मोहल्ले के निवासी तुलसाराम पुत्र हीराराम प्रजापत व उसकी पत्नी बगदीदेवी जो बाजार में मिठाई की दुकान पर गए हुए थे। पीछे से चोरों ने घर का ताला तोडकऱ वारदात को अंजाम देते हुए घर के कमरे में रखे सोने के चार कंदूरे, एक कंठी, एक देवी-देवता का फूल, चार अंगुठियां, चार चांदी की पायजेप व 25 हजार रोकड़ सहित अन्य सामान चुरा कर फरार हो गए। सूचना के बाद सोजतरोड थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू करते हुए चोरों की तलाश में जुट गए।
तीन दिन पहले यहां भी हो चुकी है चोरी
मांडा गांव के बस स्टेण्ड स्थित बालाजी रेडिमेंट गारमेन्टस् के संचालक निर्मल सिंह भाटी की दुकान में तीन दिन पहले करीब 45 से 50 हजार के कपड़ों के बंडल चोरी हो गए थे। चोरी की यह वारदात सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है। बावजूद इसके पुलिस द्वारा चोरों को नहीं पकडऩे से ग्रामीण में आक्रोश फेलने लगा है।