मामला हरियाणा के पिहोवा के एक गांव का है। यहां के एक स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर सतनाम सिंह पर आठवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामले का खुलासा इसी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रा के भाई ने किया। उसने बताया कि टीचर सतनाम सिंह ने उसकी बहन को एक पर्ची दी थी। पर्ची में लिखा था, ''मैं कॉल करूंगा। तू अपने भाई-बहन से दूर होकर बात करना।'' घर पहुंचने पर उसकी बहन ने यह पर्ची अपनी मां को दिखा दी। जब मां ने पर्ची देखा तो वह भी हैरान रह गई। वह अगले दिन स्कूल पहुंची और प्रिंसिपल से शिकायत की। बता दें, इस केस के सामने आने के बाद स्कूल की कुछ छात्राएं भी सामने आईं और बताया कि टीचर पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। लेकिन, डर की वजह से कोई उसकी शिकायत नहीं करता था। बताया जाता है कि उसने स्कूल की ही एक टीचर को भी प्रपोज किया था।