नई दिल्ली

हरीश रावत ने कांग्रेस के खिलाफ खोल दिया मोर्चा, बीजेपी का तंज- ‘उत्तराखंड के अमरिंदर हो सकते हैं रावत’

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर इस विषय पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘बड़ी उहापोह की स्थिति में हूं, शायद नया साल कोई रास्ता दिखा दे।'
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2021, 4:29 PM IST
harish rawat talk about congress internal conflicts, bjp target
harish rawat talk about congress internal conflicts, bjp target

नई दिल्ली। अगले साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, पंजाब के बाद अब उत्तराखंड में भी कांग्रेस में अंतर्कलह की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर इस विषय पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘बड़ी उहापोह की स्थिति में हूं, शायद नया साल कोई रास्ता दिखा दे।' कांग्रेस नेता की इस प्रतिक्रिया के बाद राज्य की सियासत में हड़कंप मच गया है। हालांकि कांग्रेस नेता पार्टी में किसी भी अंतर्कलह से इनकार कर रहे हैं। वहीं इस मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस के लिए पंजाब जैसे स्थिति उत्तराखंड में भी पैदा हो गई है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि हरीश रावत उत्तराखंड के अमरिंदर सिंह हो सकते हैं।

बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। पूर्व सीएम ने लिखा ‘है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है। सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं।

यह भी पढ़ें:बीजेपी आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने राहुल गांधी को बताया बिगडै़ल बच्चा, जानिए क्या है पूरा मामला

हरीश रावत कर रहे राजनीति से संयास पर विचार

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा, जिनके आदेश पर इस चुनावी समुद्र में तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। ऐसे में मन में बहुत बार विचार आ रहे हैं कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है। फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है “न दैन्यं न पलायनम्” बड़ी उपापोह की स्थिति में हूं, अब शायद नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे।

हरीश बोले कभी और करेंगे बात
बता दें कि हरीश रावत ने अपने ट्वीट में राजनीति से संयास लेने का जिक्र भी किया। हालांकि इस मामले पर जब हरीश से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में कभी और बात करेंगे। इसके बाद से बीजेपी, कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा नेताओं का कहना है कि हरीश उत्तराखंड के अमरिंदर सिंह साबित हो सकते हैं। गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में कलह के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब वे भाजपा संग मिलकर राज्य में चुनाव लड़ रहे हैं।

Updated on:
22 Dec 2021, 4:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन