1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा से निलंबित, चेयर की ओर फेंकी थी रूल बुक

संसद में आज आपत्तिजनक व्यवहार के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, उन्होंने संसद में चर्चा के दौरान चेयर की ओर रूल बुक फेंकी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 21 Dec 2021, 10:40 PM IST

tmc mp derek o brien suspended from rajya sabha

tmc mp derek o brien suspended from rajya sabha

नई दिल्ली। संसद में आज आपत्तिजनक व्यवहार के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, हाल ही में निर्वाचन अधिनियम (संशोधन) विधेयक लोकसभा से पास हुआ है। आज इस विधेयक को राज्यसभा में पेश किया गया था। इस विधेयक पर चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ने चेयर की ओर रूल बुक फेंकी थी। जानकारी के मुताबिक टीएमसी सांसद ने यह कदम तब उठाया जब चेयरमैन की ओर से सदन में अव्यवस्था का हवाला देते हुए वोटिंग की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इस पर विपक्ष सदन से वॉकआउट किया। वहीं सरकार ने ब्रायन की इस हरकत की निंदा की, इसके साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई।

पीयूण गोयल बोले, देश का हुआ अपमान
ब्रायन ने संसद से निलंबित होने पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में सारे नियम सारी सीमाएं तोड़ देती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हर नियम और नजीर को तोड़ने के बाद भाजपा के अंदन नियमावली को लेकर भाषण देने का साहस है। इस मामले पर पीयूष गोयल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीएमसी सांसद का व्यवहार सदन की मर्यादा का उल्लंघन करता है। उनके इस व्यवहार से केवल सदन या चेयर का नहीं, पूरे देश का अपमान हुआ है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में पास हुआ वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने वाला विधेयक, विपक्ष का आरोप- गैर नागरिकों को मतदान का अधिकार दे रही सरकार

कांग्रेस नेता ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस के चीफ व्हिप जयराम रमेश ने सरकार पर अलोकतांत्रिक तरीके से विधेयक पारित करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हम मतदाता पहचान पत्र और आधार को जोड़ने के विधेयक को चयन समिति के पास भेजने की मांग कर रहे थे। इसके प्रस्ताव के लिए हमें अनुमति भी नहीं मिली, विपक्ष ने इसके विरोध में वॉकआउट किया।

यह भी पढ़ें: सपा सांसद जया बच्चन ने मोदी सरकार को दिया शाप, कहा- आपके बुरे दिन जल्द आएंगे

पहले ही निलंबित हैं 12 सांसद
बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में राज्यसभा के 12 सांसद पहले से ही निलंबित हैं। इन सांसदों पर संसद के मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही के दौरान अनुशासनहीनता करने का आरोप है। इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। बीते दिन सपा नेता जया बच्चन ने संसद ने निलंबित सांसदों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने स्पीकर से पूछा कि आप बाहर बैठे सांसदों के लिए क्या कर रहे हैं। गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र में विपक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी, किसान आंदोलन जैसे मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा किया था। जिसके चलते सांसदों पर अब कार्यवाही हुई है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़