1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बताया बिगड़ैल बच्चा, आखिर क्या है पूरा मामला

बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'बिगड़ैल बच्चा' करार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा करने में असमर्थ है, इसीलिए संसद में हंगामा करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 20 Dec 2021, 10:14 PM IST

bjp leader amit malviya calls rahul gandhi spoiled child

bjp leader amit malviya calls rahul gandhi spoiled child

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'बिगड़ैल बच्चा' करार दिया है। दरअसल, अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी एक मीडियाकर्मी से बार-बार पूछ रहे हैं कि क्या आप सरकार के लिए काम करते हैं। ट्विटर पर भाजपा नेता ने यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'राहुल गांधी, बिगड़ैल बच्चा'। अमित मालवीय ने कहा कि जब राहुल गांधी से विपक्ष द्वारा संसद बाधित करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने पत्रकार पर ही सवाल उठा दिए। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष द्वारा संसद की कार्यवाही को बाधित किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं।

अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार विपक्षी दलों से चर्चा में शामिल होने की अपील कर रही है, लेकिन कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी नेता अपनी जिद पर अड़े हैं। उन्होंने विपक्ष के इस रवैये की निंदा करते हुए लिखा कि कांग्रेस और राहुल गांधी चर्चा करने में असमर्थ हैं। यही वजह है कि वो हमेशा संसद को बाधित करते हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में पास हुआ वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने वाला विधायक

राहुल गांधी बोले, सदन को दुरुस्त रखने का काम सराकर का
भाजपा नेता ने कहा कि जब मीडिया ने राहुल गांधी से संसद में न जाने पर सवाल किया तो वे पत्रकारों पर ही सवाल उठाने लगे। इसके बाद राहुल गांधी कह रहे थे कि सदन को दुरुस्त रखने का काम सरकार का है, यह विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो साझा किया था।

यह भी पढ़ें: सपा सांसद जया बच्चन ने मोदी सरकार को दिया शाप, कहा- आपके बुरे दिन बहुत जल्द आएंगे

इन मुद्दों पर सरकार पर हमलावर है विपक्ष
बता दें कि कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी नेता इन दिनों संसद में जमकर हंगामा कर रहे हैं। जिसके चलते सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है। दरअसल, विपक्ष लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या मामले में आरोपी के पिता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही विपक्ष लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध और उच्च सदन से विपक्षी सांसदों के निलंबन जैसे मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़