नई दिल्ली

Weather Alert: आंधी-तूफान से फिलहाल राहत नहीं, 7 से 10 अप्रैल तक इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

weather update: भारतीय मौसम विभाग ने 7 से 9 अप्रैल 2026 के बीच मौसम के कड़े तेवर दिखाने की चेतावनी जारी की है। आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल और पूर्वोत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

2 min read
Apr 06, 2026
फोटो पत्रिका

Weather latest News: भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 7 से 9 अप्रैल 2026 के बीच पश्चिमी विक्षोभ पूरे देश के मौसम को अस्त-व्यस्त कर सकता है। इस मौसमी सिस्टम के कारण दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा बिगड़ा रहेगा।

जहां बारिश के साथ ओले गिरने का भी डर है। यही नहीं, झारखंड, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान चलने वाली तेज हवाएं और ओलावृष्टि फसलों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए विभाग ने लोगों को घरों में रहने और किसानों को अपनी उपज बचाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

‘तेरी प्राइवेट फोटो वायरल कर दूंगा,’ 17 साल की लड़की नहीं झेल सकी मेंटली टॉर्चर, बिल्डिंग से कूदकर दे दी जान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह विक्षोभ भारत के करीब 30-40 प्रतिशत क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक आ रहे हैं, जिनकी सबसे तेज गतिविधि 7 और 8 अप्रैल को रहेगी। इसके असर से तेज हवाओं के साथ बारिश और कई जगह ओले गिरने की भी संभावना है।

कहां-कहां होगी भारी बारिश और ओलावृष्टि?

कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

  • राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी में 7 से 9 अप्रैल के बीच भारी ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है।
  • बिहार और झारखंड में 6 से 8 अप्रैल तक छिटपुट ओले पड़ सकते हैं।
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को ओले गिर सकते हैं।
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 और 8 अप्रैल को ओले गिरने की संभावना है. जबकि 8-9 अप्रैल को छिटपुट बारिश हो सकती है।
  • वहीं, मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत में 9 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

तापमान में गिरावट

अगले 7 दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास ही रहेगा। जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं बारिश और ओलों के कारण किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।

दिल्ली का माैसम कैसा होगा

मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 अप्रैल को दिल्ली-NCR में फिर से मौसम करवट लेगा। इन दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। अगर आप कल बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो साथ में छतरी रखना न भूलें और धूल भरी आंधी से सावधान रहें।

फसलों पर पड़ेगा असर

रबी सीजन की खड़ी फसलों जैसे गेहूं, सरसों आदि को भारी बारिश और ओलावृष्टि से बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। खासकर बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के कई इलाकों में ओले पड़ने से किसानों की फसलें चौपट हो सकती हैं। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ अप्रैल के पहले हफ्ते में असामान्य रूप से एक्टिव है, जिसके चलते पूरे उत्तर और पूर्वी भारत के मौसम में बदलाव हो रहा है।

ये भी पढ़ें

प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचा प्रेमी, छोटी बहन ने चाकू मारकर की हत्या; सनसनीखेज वारदात

Also Read
View All

अगली खबर