नई दिल्ली

‘देश में बाबर के नाम पर नहीं बनेगी मस्जिद,’ नोएडा में हिंदू नेता की चेतावनी…पश्चिम बंगाल कूच करने की तैयारी

Noida News: नोएडा के चिपियाना गांव में आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बाबर के नाम पर मस्जिद न बनने देने का बयान दिया।
2 min read
Hindu leader warns against building mosque in Noida in the name of Babar

Noida News: नोएडा के चिपियाना गांव में आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय भी इस सम्मेलन का हिस्सा बने और सभा को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि देश में बाबर के नाम पर अब मस्जिद नहीं बनेगी।

आपको बता दें कि नोएडा में रविवार को इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गोपाल राय का शानदार स्वागत भी किया। इसी बीच अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद कभी भी मस्जिदों या दरगाह के बनने का विरोध नहीं करता है, लेकिन उन्हें बाबर जैसे आक्रमणकारियों के नाम पर मस्जिदों का निर्माण स्वीकार नहीं होगा।

अब्दुल कलाम या अशफाक के नाम से मस्जिदें बनें

संबोधन करने के दौरान गोपाल राय ने मौलाना अब्दुल कलाम या अशफाक उल्ला खान के नाम का हवाला देते हुए कहा है कि इन व्यक्तियों के नाम पर मस्जिदें बनाई जानी चाहिए, जिन्होंने देश के हित में काम किया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे नामों पर बनाई जाने वाली मस्जिदों का वे समर्थन करेंगे, लेकिन आक्रांताओं के नाम पर बनी मस्जिदों का खुलकर विरोध किया जाएगा।

घुसपैठियों और मुसलमानों के वोट चाहती हैं ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ताना कसते हुए गोपाल राय ने कहा कि उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ब्राह्मण होते हुए भी बांग्लादेश से लगातार हो रही घुसपैठ को नजरअंदाज कर रही हैं, क्योंकि उन्हें हिंदुओं से वोट मिलने की उम्मीद है। आगे कहा कि ममता बनर्जी हिंदुओं, घुसपैठियों और मुसलमानों, सभी का वोट चाहती हैं। इसलिए विश्व हिंदू रक्षा परिषद लगातार उनका विरोध करता है। राय ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ 10 तारीख तक पश्चिम बंगाल कूच करने का ऐलान किया, ताकि 11 तारीख को वहां किसी भी 'काम' को रोका जा सके और उसे 'दफन' किया जा सके।

'बाबरी मस्जिद' को दोबारा नहीं बनने देंगे

गोपाल राय ने बाबर का इतिहास के पन्ने खोलते हुए कहा कि उसने भारत पर कई बार आक्रमण करके हजारों हिंदुओं की मौत की है। बाबर ने जितनी भी मस्जिदें बनवाई हैं, वे सभी आज भी हिंदू-मुस्लिमों के बीच बैर का कारण बन रही हैं। इसके साथ ही राय ने राम मंदिर के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सराहना भी की। राय ने फिर दोहराया कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद किसी भी कीमत पर 'बाबरी मस्जिद' को दोबारा नहीं बनने देगी और इसी उद्देश्य से पश्चिम बंगाल कूच किया जाएगा।

Updated on:
09 Feb 2026 12:50 pm
Published on:
09 Feb 2026 12:42 pm