नई दिल्ली

पत्नी का ‘बचाओ-बचाओ’ वाला ड्रामा, बस में चढ़ते ही शुरू होता खेल… पीछे से चाकू लेकर आता पति और कर देता खौफनाक कांड

Delhi News: दिल्ली में चलती बसों में लूटपाट करने वाले पति-पत्नी के गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। महिला पहले बस में चढ़कर पुरुष यात्रियों पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाती थी, फिर अफरा-तफरी में उसका पति चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी लूट लेता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Husband wife gang arrested for robbing people in Delhi

Delhi News: चोरी, लूट और डकैती जैसी घटनाओं की खबरें आपने बहुत सुनी होंगी। बदमाश कभी चाकू और बंदूक की नोक पर लोगों से लूटपाट करते हैं, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में एक दंपति ने लूट करने का ऐसा तरीका निकाला, जिसे सुनकर खुद पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, यह पति-पत्नी दिल्ली में चलती बसों में लूटपाट को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम देते थे। यह कपल बेहद चालाकी से लोगों को फंसाकर उनसे पैसे और सामान लूटता था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी ने लूटपाट का एक नया और खतरनाक तरीका अपनाया हुआ था। महिला पहले बस में चढ़ जाती थी और मौका देखकर किसी पुरुष यात्री के पास जाकर खड़ी हो जाती थी। जैसे ही बस में भीड़ बढ़ती, वह अचानक उस व्यक्ति पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगती थी। महिला की चीख-पुकार से बस में अफरा-तफरी मच जाती थी और यात्री घबरा जाते थे। इसी दौरान उसका पति अचानक वहां पहुंच जाता और चाकू निकालकर कथित आरोपी यात्री को जान से मारने की धमकी देता था। डर के माहौल का फायदा उठाकर वह यात्री से मोबाइल, नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो जाता था।

पुलिस का बयान

आउटर नॉर्थ जिले के एडिशनल डीसीपी नीरव पटेल ने बताया कि 5 मार्च 2026 की सुबह स्वरूप नगर निवासी रवि कुमार बस से खेड़ा खुर्द जा रहे थे। जब बस अलीपुर इलाके में ओम धर्म कांटा के पास पहुंची, तभी आरोपी महिला दीपाली (23) ने अचानक रवि पर गलत व्यवहार का आरोप लगाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसका पति दीपक (26) मौके पर पहुंच गया और चाकू निकालकर रवि को धमकाने लगा। आरोपी ने रवि से उनका OPPO मोबाइल, 7,600 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स लूट लिया।

मामले की जांच में पुलिस

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कपल ने इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

Updated on:
07 Mar 2026 10:52 am
Published on:
07 Mar 2026 10:50 am
Also Read
View All
अटल बिहारी वाजपेयी ने जब एबीवीपी को दी थी माफी मांगने की सलाह, सेक्रेटरी ने कर दिया था इनकार

Manan Mishra: 15 साल में 9 गुना अमीर हुए मनन मिश्रा, बीएसपी-कांग्रेस में फेल हुए तो बीजेपी ने सीधे भेजा राज्य सभा; गोपालगंज से वाया पटना पहुंचे हैं दिल्ली

लाल किले से PM मोदी का बड़ा संकल्प, ‘फ्रैजाइल फाइव’ से दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचा भारत

Indepencence Day 2026: गुजरात एजुकेशन सोसायटी से जुड़े स्कूल के कार्यक्रम में जोया हसन को नहीं देने दिया गया भाषण

लाल किले से मोदी का बड़ा ऐलान: AI और डेटा सेंटरों की रेस में आगे निकलेगा भारत, लेकिन क्या बिजली-पानी का संकट रोक देगा रफ्तार?