नई दिल्ली

हैदराबाद गैंगरेप: फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, हैवानों ने तोड़ दी थी दरिंदगी की सारी सीमाएं

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के मामले में हो रहे लगातार खुलासे डीएनए रिपोर्ट के बाद अब फॉरेंसिक जांच से पुष्टि हुई है कि हत्या से पहले आरोपियों ने जबरन शराब पिलाई थी
2 min read
c.png

नई दिल्ली। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के मामले लगातार नए—नए खुलासे हो रहे हैं।

महिला चिकित्सक डीएनए रिपोर्ट के बाद अब आई फॉरेंसिक जांच में भी बड़ा खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक जांच से पुष्टि हुई है कि हत्या से पहले आरोपियों ने जबरन शराब पिलाई थी।

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को आई डीएनए रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि जली ही डेड बॉडी महिला चिकित्सक की ही थी।

जबकि घटना स्थल से मिले सेमिनल के दाग भी आरोपियों से मैच कर गए थे।

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार पोस्टमॉर्टम फॉरेंसिक टॉक्सिकोलॉजी में इस बात की पुष्टि हुई है कि महिला चिकित्सक की लिवर टिशूज में शराब के अंश पाए गए हैं।

गौरतलब है कि घटना के बाद पुलिस ने भी दावा किया था कि आरोपियों ने बलात्कार और हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले महिला चिकित्सक को जबरदस्ती शराब भी पिलाई थी।

फॉरेंसिक जांच में अब पुलिस के इन दावों की पुष्टि हो गई है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने एनकाउंटर में मारे गए सभी आरोपियों की डेड बॉडी को सुरक्षित रखने वाले उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा है।

आपको बता दें कि 9 दिसंबर को तेलंगाना हाईकोर्ट ने प्रशासनिक अधिकारियों को 13 दिसंबर तक चारों डेड बॉडी को सुरक्षित रखने का आदेश दिया था।

Updated on:
14 Dec 2019 12:35 pm
Published on:
14 Dec 2019 09:22 am
Also Read
View All
राहुल गांधी का अमित शाह पर सीधा हमला, ‘छात्रों पर पैलेट गन किसके आदेश पर चली, इस्तीफा दें गृह मंत्री’

20 प्रवक्ताओं की लिस्ट में शहजाद पूनावाला 8वें नंबर पर, लेकिन बीजेपी में सबसे टॉप; किसी ने शेयर की लिस्ट तो दिया ये जवाब

विदेशी पर्यटकों के लिए भारत आना हुआ और आसान, मोदी सरकार ने 11 नए पोर्ट्स पर दी e-Visa एंट्री की मंजूरी

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी, भाजपा बोली- कोटा से प्रयागराज तक गरजने वाले रांची में चुप क्यों?

UP-पंजाब चुनाव में उतरेगी LJP(R): चिराग पासवान बोले- बिना हिंदू-मुस्लिम की राजनीति के मैदान में उतरेंगे