
देश में एक के बाद एक फ्लाइट में आ रही तकनीकी खराबी और इमरजेंसी लैंडिंग की खबरें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसे लेकर हवाई यात्रा कर रहे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है। इसी बीच एक खबर आई है की इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। ये लैंडिंग विमान के कारगों में स्मोक अलर्ट के बाद कराई गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और विमान की जांच की गई।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में 165 यात्री सवार थे, जिन्हें फ्लाइट की लैंडिंग के बाद सुरक्षित उतार लिया गया है। बताया जा रहा है कि विमान के पायलट ने 'Mayday' जैसा इमरजेंसी मैसेज जारी किया था। Mayday एक संकटकालीन कॉल है जिसका उपयोग आम तौर पर एक जहाज या विमान पर जीवन-धमकी देने वाली आपात स्थिति को संकेत देने के लिए किया जाता है। रेडियो पर पायलट का ये संदेश मिलने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
लैंडिंग के बाद इसकी जांच की गई तो पता चला कि यह अलार्म गलती से बजा था। जांच के बाद फ्लाईट को वाराणसी रवाना कर दिया गया। इंडिगो के अनुसार, लैंडिंग से पहले पायलटों द्वारा सभी निर्धारित मानक ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOPs) का पालन किया गया था। इंडिगो के अधिकारी ने बताया "पायलटों ने अपने एसओपी का पालन किया और कोलकाता में लैंडिंग को प्राथमिकता दी। आगमन के बाद आवश्यक निरीक्षण किए गए थे। चेतावनी की पुष्टि नकली के रूप में की गई थी। डिटेक्शन सिस्टम में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं।"
यह भी पढ़ें: शख्स को गर्लफ्रेंड ने भेजा ऐसा मैसेज, 6 घंटे लेट हुई इंडिगो की फ्लाइट, जाने क्या है पूरा मामला