नई दिल्ली

दिल्ली में दर्दनाक वारदात! ससुराल के सामने खुद को जिंदा फूक डाला, पत्नी से लड़ाई को बाद उठाया यह कदम

Jahangirpuri man self immolation: दिल्ली के जहांगीरपुरी में पत्नी से चल रहे विवाद के बीच युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi self immolation case: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में सोमवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। पत्नी से चल रहे झगड़े से परेशान एक युवक ने कथित तौर पर उसकी घर के बाहर खुद को आग लगा ली। देखते ही देखते युवक आग की लपटों में घिर गया और सड़क पर तड़पने लगा। यह देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को खबर दी, लेकिन तब तक युवक बुरी तरह झुलस चुका था।

ये भी पढ़ें

‘Justice For Twisha’: जंतर-मंतर पर परिवार और दोस्तों का प्रदर्शन, केस दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग

काफी समय से चल रहा था झगड़ा

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपांश चौधरी और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। दोनों के रिश्ते इतने खराब हो चुके थे कि मामला पहले ही CAW सेल तक पहुंच गया था। सोमवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी झगड़े और तनाव के बाद दीपांश ने गुस्से में आकर इतना बड़ा कदम उठा लिया।

पत्नी के घर के बाहर लगाई आग

आसपास के लोगों के मुताबिक बहस के बाद दीपांश अपनी पत्नी के घर के बाहर पहुंचा। वहां उसने कथित तौर पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा ली। अचानक युवक को आग में घिरा देख इलाके में हड़कंप मच गया। लोग तुरंत घरों से बाहर निकले और किसी तरह आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन तब तक दीपांश काफी बुरी तरह जल चुका था।

इलाज के दौरान हुई मौत

सूचना मिलते ही महेंद्र पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन शरीर ज्यादा जल जाने की वजह से उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। आखिरकार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और इलाके के लोग भी हैरान हैं।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी साजिश जैसी बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि लंबे समय से चल रहा घरेलू तनाव और मानसिक दबाव इस घटना की बड़ी वजह हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

ये भी पढ़ें

नोएडा की ट्विशा शर्मा की मौत से तुरंत पहले की CCTV फुटेज आई सामने, केस में आया नया मोड़
Also Read
View All