नई दिल्ली

‘ये कौन बड़ी बात है भाई, मार दिया तो मार दिया, आपको कोई क्यों नहीं मारा’ बिहारी की मौत पर जीतन राम मांझी ने ऐसा क्यों कहा?

Delhi Police Shooting Case: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली में पुलिस की गोली से हुई बिहारी युवक की मौत पर संवेदनहीन रुख अपनाया है। उन्होंने मामले को तूल न देते हुए कहा कि पुलिस की गोलीबारी कोई बड़ी बात नहीं है और निश्चित ही इसके पीछे कोई ठोस वजह रही होगी। उन्होंने सिर्फ इतना जोड़कर बात खत्म की कि मामले की जांच की जाएगी

3 min read
Apr 29, 2026
photo ani

Delhi Crime News: दिल्ली में पुलिस की गोलीबारी में खगड़िया बिहार के युवक पांडव कुमार की मौत ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का एक बेहद चौंकाने वाला बयान सामने आया है, जिससे नया विवाद खड़ा हो सकता है। जब उनसे इस घटना पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे सामान्य बताते हुए कहा, 'मार दिया तो मार दिया, इसमें कौन सी बड़ी बात है।' मांझी ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए तर्क दिया कि बिना किसी कारण या शंका के पुलिस गोली नहीं चलाती, हालांकि उन्होंने मामले की जांच की बात भी कही। जांच के बाद अगर मारने वाला गलत होगा तो उसपर जरूर कार्रवाई होगी। ये कौन बड़ी बात है भाई, मार दिया तो मार दिया। ऐसे तो कोई जानबूझ कर नहीं करता। आपको कोई क्यों नहीं मारा है। किसी पर कोई शंका होगी। इसकी जांच होगी। जांच के बाद अगर सचमुच में यूं ही उसको मारा गया तो उसको सजा होगी।

जब जीतन राम मांझी से तेजस्वी यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई जिसमें राजद नेता ने कहा था कि भाजपा शासन में बिहारी होना गुनाह हो गया है। तब इस पर जीतन राम मांझी ने कहा, 'वो 2005 के पहले का शासन देखें ना अपने पिताजी के राज को। अभी किसलिए देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें

‘भाजपा सरकार में बिहारी होना हुआ सबसे बड़ा अपराध,’ दिल्ली में पांडव की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव

परिजनों से मिले सांसद

इधर नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस के गोली मारकर हत्या की घटना के बाद मंगलवार को पीड़ित परिजनों से सांसद राजेश वर्मा ने मुलाकात कर अपनी संवेदना जतायी। उन्होंने इस घटना को बहुत बुरा और डराने वाला बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह हुआ, उससे पुलिस के काम करने के तरीके और आम आदमी के अधिकारों पर बड़े सवाल उठते हैं। खगड़िया के सांसद ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही पार्टी की ओर से पीड़ित परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की।

हत्या के बाद लोगों में रोष

खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के खड़गी तेरासी गांव के युवक पांडव कुमार की दिल्ली में गत 26 अप्रैल को हुई हत्या को लेकर जिले में सभी गुस्साए हुए हैं, हालांकि हत्या के कारणों के बारे में यहां के लोग जानने को बेताब हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो बताते हैं कि पांडव के पैतृक गांव में कोई भी परिजन अभी नहीं रह रहे हैं। घर में ताला लटके होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों व पुलिस सूत्रों की मानें तो सूचना मिलने के बाद जब उसके घर पर लोग गए तो पता चला कि सभी लोग दिल्ली में ही रह रहे हैं। वही दिल्ली में सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना व आर्थिक मदद की सराहना की जा रही है। वही बिहार के दूसरे जनप्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर पीड़ित परिवार को सहयोग की मांग जोर पकड़ रही है।

तेजस्वी यादव ने क्या कहा था

दिल्ली में बिहारी युवक की मौत के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार में बिहारी होना ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह हो गया है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की सिर्फ इसलिए गोली मार कर हत्या कर दी गई क्योंकि वह ‘बिहारी’ था। ‘बिहारी होने के अपराध’ में ही उसका दोस्त कृष्ण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उन्होंने मांग की कि डबल इंजन सरकार जल्द मामले की गहनता से जांच करवाकर दोषियों पर कारवाई करे। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे। हत्यारे को सजा दिलाए।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में पांडव कुमार की हत्या पर बिहार में उबाल, तेजस्वी यादव बोले- बिहारी होने की वजह से पुलिस ने मारी गोली
Published on:
29 Apr 2026 11:38 am
Also Read
View All