नई दिल्ली

पानी नहीं मिला… DU में UGC प्रोटेस्ट के दौरान जिस महिला पत्रकार से अभद्रता हुई उसका एक और वीडियो वायरल

UGC Protest: दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए यूजीसी प्रोटेस्ट के बाद बवाल जारी है। महिला पत्रकार से कथित अभद्रता के मामले में अब एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें झड़प के बीच पत्रकार पानी की मांग करती दिख रही हैं, जिससे सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
2 min read
Journalist manhandled during anti-UGC protest in DU

UGC Protest: दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए UGC प्रोटेस्ट के बाद से बवाल मचा हुआ है। दरअसल, प्रदर्शन करने गई महिला पत्रकार से अभद्रता की गई। आरोप है कि नाम पूछने के बाद पत्रकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। अब उस महिला पत्रकार की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग आपस में भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान महिला पत्रकार बार-बार पूछ रही है कि पानी मिला कि नहीं। अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है।

आपको बता दें कि एक्स पर @PriyanshuVoice नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में पत्रकारों का झुंड आपस में लड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान महिला पत्रकार बार-बार पूछ रही है कि पानी मिला कि नहीं। इसके साथ ही झुंझलाते हुए पत्रकार आरक्षण छोड़ने की बात कर रही है। अब सोशल मीडिया पर डीयू वाली घटना से इसे जोड़कर देखा जा रहा है।

इस वीडियो में दिख रही महिला पत्रकार का नाम रूचि तिवारी है। वह यूजीसी के समर्थन में चल रहे प्रदर्शन को कवर करने के लिए गई थीं, लेकिन वहां पर पहले इनके साथ धक्का-मुक्की हुई, फिर भीड़ ने धावा बोल दिया। पत्रकार का आरोप है कि उन्हें वहां पर गाली दी गई और अपमानजनक बातें भी कही गईं। पत्रकार का आरोप है कि उन्हें उनकी जाति के आधार पर चुनकर निशाना बनाया गया और भीड़ के बीच उन्हें बलात्कार जैसी बेहद आपत्तिजनक और गंभीर धमकियां दी गईं। यह घटना उस समय सामने आई, जब दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में यूजीसी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन चल रहा था।

महिला पत्रकार का बयान

महिला पत्रकार ने एएनआई से बातचीत में बताया कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजीसी के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के लिए पहुंची थीं, लेकिन वहाँ उन्हें सोची-समझी साज़िश के तहत निशाना बनाया गया। उनके मुताबिक, घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब मौजूद मीडियाकर्मियों में से ही किसी ने जानबूझकर उनका नाम ऊंची आवाज़ में लिया और फिर उनसे उनका पूरा नाम व जाति पूछी। पहचान सामने आते ही कुछ लोगों ने इशारों में भीड़ को भड़काया, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Updated on:
15 Feb 2026 01:57 pm
Published on:
15 Feb 2026 01:53 pm