नई दिल्ली

लोकसभा में आज नया टैक्स बिल पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बैंकिंग नियमों में भी होंगे बदलाव

Payment and Settlement Systems Act, Finance Bill 2026, Appropriation Bill 2026, Excess Grants discussion
निर्मला सीतारमण पेश करेंगी टैक्स संशोधन बिल | फोटो सोर्स- ANI

Tax Bill 2026: संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में आज देश के वित्तीय ढांचे से जुड़े कई बड़े फैसले होने जा रहे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन की संशोधित कार्य सूची के अनुसार 'टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026' पेश करने वाली हैं। इस नए विधेयक के जरिए देश के पेमेंट सिस्टम, इनकम टैक्स और फाइनेंस एक्ट से जुड़े नियमों में नए बदलाव किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसका सीधा मकसद आम लोगों और कारोबारियों के लिए नियमों को आसान और आज के समय के हिसाब से बेहतर बनाना है।

खबर अपडेट हो रही है...

Updated on:
04 Aug 2026 08:30 am
Published on:
04 Aug 2026 08:30 am