नई दिल्ली

लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस की जांच में क्या-क्या पता चला

Lok Sabha Secretariat director dead: नोएडा में लोकसभा सचिवालय के निदेशक गौरव गौतम का शव उनके कमरे में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Lok Sabha Secretariat director died
नोएडा में लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत (Photo: IANS/File)

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकसभा सचिवालय में निदेशक पद पर कार्यरत 40 वर्षीय गौरव गौतम ने कथित तौर पर अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लोन की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, गौरव गौतम (Gaurav Gautam) का शव नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 (Kendriya Vihar-II) सोसायटी में उनके फ्लैट के अंदर छत के पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थीं।

पंखे से लटका मिला शव, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

फेज-2 थाना पुलिस के मुताबिक, अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मामले की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान फ्लैट से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें कथित तौर पर करीब 70 लाख रुपये के कर्ज का जिक्र होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी नोट की सामग्री और आत्महत्या के सटीक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। कमरे से मिले नोट की सत्यता, आर्थिक स्थिति और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

उधर, अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद में बुधवार को भी गतिरोध कायम रहा और दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सुबह प्रश्नकाल शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी सांसदों ने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे थे। हंगामे के जारी रहने पर लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Updated on:
05 Aug 2026 03:24 pm
Published on:
05 Aug 2026 01:40 pm