नई दिल्ली

पिता ने 8 साल की बेटी को पहले दिखाया पोर्न, फिर दिव्यांग बच्ची से की घिनौनी हरकत…दादा पर भी लगे आरोप

Maharashtra: पेशे से वकील पिता ने आठ साल की बेटी को पहले पोर्न दिखाया फिर उसके साथ अश्लील हरकत की, जिसको लेकर बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
2 min read
Maharashtra a father showed pornographic videos to his eight year old daughter
प्रतीकात्मक फोटो

Maharashtra: महाराष्ट्र के नागपुर में पिता और बेटी के अनमोल रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया। यहां पर एक पिता ने ऐसा घिनौना काम किया है, जिसे जानने के बाद हर कोई उसे बाप नहीं बल्कि हैवान कर रहा है। दरअसल, आरोप है कि पेशे से वकील पिता ने अपनी 8 साल की दिव्यां बच्ची को पहले फोन में पोर्न दिखाया फिर उसके साथ अश्लील हरकत की। फिलहाल इस मामले में बच्ची की मां ने थाने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

आपको बता दें कि पूरा मामला नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक कलह की वजह से एक दंपति अलग रह रहे थे, लेकिन कुछ दिन के लिए बेटी पिता के साथ रहने के लिए गई थी। पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, पेशे से वकील पिता अपनी बेटी के साथ जनवरी 2025 से यौन शोषण कर रहा था। पत्नी का आरोप है कि पिता बेटी को फोन में पोर्न दिखाकर उसका यौन शोषण करता था। पिता की गंदी हरकतों के बारे में जब पत्नी को पता चला तो उसने विरोध किया। लेकिन पति ने उसे भी धमकी और गंदी-गंदी गालियां देने लगा।

ससुर ने भी दिया पति का साथ

पति से तंग आकर पत्नी ने उसके सभी करतूतों के बारे में ससुर से बात की, लेकिन ससुर भी आरोपी का पक्ष लेता हुआ दिखा। दरअसल, पति की शिकायत पर ससुर ने भी साफ कह दिया कि उसकी बेटी जो मर्जी करे। इसके साथ ही बच्ची की मां को ससुरालजनों से धमकी मिली कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो तुम्हें जान से मार देंगे। पत्नी ने हार-थक कर आखिर में पुलिस का सहारा लिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

पिता पर लगा पॉक्सो

आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात करना शुरू कर दी। बच्ची दिव्यांग और मतिमंद है, इसलिए उससे पूछताछ करने के लिए विशेष शिक्षकों और विशेषज्ञों की मदद ली गई। बच्ची ने पूछताछ में बता दिया कि उसके पिता पर लगे सभी आरोप सच हैं। बच्ची के बयान के बाद आरोपी वकील पिता पर पॉक्सो के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गहराई से छानबीन भी की जा रही है।

Updated on:
28 Feb 2026 11:46 am
Published on:
28 Feb 2026 11:45 am
Also Read
View All
‘कई बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड’, बाबा रामदेव ने Gen Z को लेकर जताई चिंता; बोले- कई युवा कर रहे अच्छा काम

अटल बिहारी वाजपेयी ने जब एबीवीपी को दी थी माफी मांगने की सलाह, सेक्रेटरी ने कर दिया था इनकार

Manan Mishra: 15 साल में 9 गुना अमीर हुए मनन मिश्रा, बीएसपी-कांग्रेस में फेल हुए तो बीजेपी ने सीधे भेजा राज्य सभा; गोपालगंज से वाया पटना पहुंचे हैं दिल्ली

लाल किले से PM मोदी का बड़ा संकल्प, ‘फ्रैजाइल फाइव’ से दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचा भारत

Indepencence Day 2026: गुजरात एजुकेशन सोसायटी से जुड़े स्कूल के कार्यक्रम में जोया हसन को नहीं देने दिया गया भाषण