नई दिल्ली

Malviya nagar fire: रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को मिलेगा 5 लाख का मुआवजा

Rekha gupta compensation: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लगी भीषण आग से पीड़ित लोगों के लिए रेखा गुप्ता ने एक बड़ा ऐलान किया है। होटल में लगी आग में मारे गए और घायल हुए लोगों को सरकार देगी मुआवजा। जानें किसे कितनी मिलेगी मुआवजा राशि।

2 min read
Jun 04, 2026
rekha gupta compensation
PHOTO ANI

Delhi govt compensation: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने मालवीय नगर के एक होटल में लगी आग से पीड़ित लोगों के लिए मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। सरकार इस हादसे में मारे गए लोगों को 10 लाख और घायल हुए लोगों को 5 लाख रुपए का मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुआवजा देने की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार उन सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी जिसने अपने परिजन को खोया है, कुछ घायल हुए हैं हम उनके साथ हैं। सरकार हर संभव मदद करती रहेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का दौरा कर इस दुखद अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों और उनके परिवार वालों से बातचीत की। इसके अलावा डॉक्टरों से घायल लोगों के इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी मदद देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में अधिकारियों से लगातार तालमेल चल रहा है। घायल हुए लोगों का इलाज का जो भी खर्च लगेगा उसकी पूरी व्यवस्था सरकार कर रही है। जिसकी देखरेख अधिकारी कर रहे हैं ताकि सभी मरीज को बेहतर और सटीक इलाज के साथ देखभाल मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर एक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी और गंभीर रूप से घायल लोगों को 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घर ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

सरकार हर संभव मदद करेगी

रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार इस पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रभावित परिवारों को इलाज से लेकर हर तरह की जरूरी मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनकी हर मुमकिन सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Published on:
04 Jun 2026 02:05 pm