नई दिल्ली

व्हाइट हाउस की तरफ पिस्टल लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, हिट लिस्ट में था जो बाइडेन, फाउची, जुकरबर्ग और ओबामा का नाम

सुरक्षाबलों ने व्हाइट हाउस के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह शख्स धीरे-धीरे व्हाइट हाउस की ओर बढ़ रहा था। बताया जा रहा है कि यह शख्स किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। सुरक्षाबलों ने इसके पास के एक हिट लिस्ट भी बरामद की है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके सलाहकार समेत कई हस्तियां शामिल थीं।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2022, 9:50 AM IST
man arrested with arms near white house, joe biden in hit list
man arrested with arms near white house, joe biden in hit list

नई दिल्ली। सुरक्षाबलों ने व्हाइट हाउस के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह शख्स धीरे-धीरे व्हाइट हाउस की ओर बढ़ रहा था। बताया जा रहा है कि यह शख्स किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। सुरक्षाबलों ने इसके पास के एक हिट लिस्ट भी बरामद की है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके सलाहकार समेत कई हस्तियां शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि तमंचा लेकर यह शख्स धीरे-धीरे व्हाइट हाउस की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन इससे पहले कि वो अपनी मकसद में कामयाब हो पाता, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय इस शख्स का नाम कियोचुआ ब्रिलिअन जियोंग है। सुरक्षाबलों ने इसे व्हाइट हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से AR-15 रायफल और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। कियोचुआ 21 दिसंबर को लोवा स्टेट में बेहद ही आक्रामक तरीके से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था।

बता दें कि कियोचुआ को बीते मंगलवार को संघीय अदालत में रखे गए कुछ दस्तावेजों के मुताबिक जियोंग के पास एक जीपीएस डिवाइस था, इसमें व्हाइट हाउस का पता डाला गया था। पूछताछ में कियोचुआ ने बताया कि वह शैतानों का वध करने जा रहा है। उसने बताया कि उसे व्हाइट हाउस बिल्डिंग के अंदर जाने का खूफिया रास्ता पता है, जहां से वो बिना किसी परेशानी के अंदर जा सकता है।

सुरक्षाबलों द्वारा की गई पूछताछ में कियोचुआ ने बताया कि यूनाइटेड स्टेट को शैतानों से आजाद कराना बेहद जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि जिन लोगों के पास शक्तियां हैं उन्हें मार दिया जाए। उसके कहा कि वो कुछ शैतानों का वध करने जा रहा था। जियोंग के पास एक हिट लिस्ट भी बरामद की गई है। इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उनके मुख्य चिकित्सा सलाहकार और संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची का नाम था।

इसके साथ ही इस लिस्ट में बिल क्लिन्टन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का नाम भी शामिल था। कियोचुआ का कहना है कि उसकी हिट लिस्ट में शामिल लोगों को मारने की उसकी योजना को बदला नहीं जा सकता। उसे जब कभी भी रिहा किया जाएगा वो तुरंत वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस पहुंच जाएगा और अपनी योजना को अंजाम तक पहुंचाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन