नई दिल्ली

पत्नी के मायके जाने पर पति ने घर बुलाई गर्लफ्रेंड, रंगे हाथ पकड़े जाने पर हुआ बवाल, मारपीट तक पहुंचा मामला

Marital dispute: मायके से लौटने पर पत्नी ने पति को घर में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा। विरोध पर झगड़ा हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Marital Dispute: एनसीआर के गाजियाबाद जिले में राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में शनिवार सुबह उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक महिला मायके से वापस अपने घर पहुंची। घर में कदम रखते ही उसने देखा कि उसका पति घर में एक लड़की के साथ था। यह नजारा देखकर महिला पूरी तरह चौंक गई और उसे समझ ही नहीं आया कि वह किस तरह रिएक्ट करे। उसके बाद उसने अपने पति से सवाल किए और इस बात का विरोध किया तो उनके बीच कहासुनी हुई और मामला इतना आगे बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान काफी शोर हुआ जिससे सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें

लाइट-कैमरा और एक्‍शन…दो फ्लैटों में चल रहे वीडियो कॉल रैकेट का भंडाफोड़, लड़कियों की हालत देख शरमा गई पुलिस

बेटे के साथ मायके गई थी महिला

महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले वह अपने बेटे के साथ मायके चली गई थी। उसके पति घर में अकेले थे। लेकिन जैसे ही वह शनिवार सुबह घर पहुंची तो घर में सिर्फ उसका पति मौजूद नहीं था, बल्कि उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। महिला को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसकी गैर-मौजूदगी में ऐसा भी हो सकता है। महिला ने कहा कि उसके पति ने उसके विश्वास का गलत फायदा उठाया है, लेकिन इस घटना के बाद उसका अब भरोसा टूट गया है।

विरोध करने पर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार जब महिला ने अपने पति को किसी और लड़की के साथ आपत्तिजनक हालात में देखा तो उसने इस चीज का विरोध किया और वह उससे सवाल जवाब करने लगी। लेकिन जैसे ही महिला ने सवाल जवाब शुरू किए, उसका पति गुस्से में आ गया और उनके बीच बहस शुरू हो गई। उसके बाद बात इतनी आगे बढ़ गई कि उसके पति ने महिला पर हाथ भी उठाया। हाथ उठाए जाने पर महिला ने समझदारी दिखाते हुए पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने की कार्रवाई

महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लिया और महिला के पति और उसके साथ मौजूद लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति एक निजी कंपनी में काम करता है। उसने आरोप लगाया कि घटना के दौरान महिला पर उसके पति के साथ-साथ वहां मौजूद पति की महिला मित्र ने भी उसके साथ मारपीट की है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और बाकी तथ्यों को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

मुस्लिम युवक के गोल्डन टेंपल में थूकने के विवाद ने पकड़ा तूल, निहंगों ने पुलिस को दी कड़ी चेतावनी
Also Read
View All
पीएम मोदी की अपील के बाद बदला दिल्ली का मिजाज, पेट्रोल पंपों पर छोटी हुईं कतारें, सोच-समझकर गाड़ियां निकाल रहे लोग

शादी के एक साल बाद महिला की संदिग्ध मौत मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, कहा- दहेज को लेकर बार-बार ताने मारना क्रूरता, पति पर चलेगा केस

NEET 2026: नीट परीक्षा रद्द होने पर भड़का आक्रोश; शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI का जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता

शादी के 6 दिन बाद ही पत्नी को मार डाला, बेड बॉक्स में सड़ रही थी लाश, दिल्ली पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

दिल्ली में अब बिना रुके कटेगा टोल टैक्स! जानिए FASTag और ANPR वाला नया सिस्टम कैसे करेगा काम